facebookmetapixel
Advertisement
धारावी पुनर्विकास से जुड़े हर सवाल का जवाब देगी धारावी दीदी, 24×7 उपलब्ध रहेगा AI असिस्टेंटBPCL Q1FY27 Results: पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं बढ़ाने का पड़ा असर, ₹3,962 करोड़ के घाटे में कंपनीदिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: गुजरात में वेदांता के ऑयल ब्लॉक का विस्तार रद्द, ONGC संभालेगी कमानपार्श्वनाथ मामले में सुप्रीम कोर्ट का अल्टीमेटम, 12% ब्याज के साथ पूरी रकम जमा करो, नहीं तो होगी जेलम्युचुअल फंड इंडस्ट्री में जल्द दस्तक देगी कार्नेलियन, SEBI से मिली मंजूरीखाद्य तेलों पर बढ़ सकती है आयात निर्भरता, तिलहन फसलों की बुवाई अब भी सामान्य से 26% कमEternal Q1FY27 Results: मुनाफा 268% बढ़कर ₹92 करोड़, रेवेन्यू भी 182% बढ़ाSBI फंड्स vs HDFC AMC vs ICICI प्रूडेंशियल AMC: निवेश के लिए कौन बेहतर?टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहते हैं? अब RajmargYatra App से घर बैठे बनवाएं Local Pass; चेक करें ऑनलाइन प्रोसेसPM किसान की किस्त रुकी है? ऐसे दर्ज करें ऑनलाइन शिकायत

India-UK FTA: समझौते के लिए छठे दौर की बातचीत सोमवार से शुरू होगी

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 1:57 PM IST
India-UK FTA

भारत और ब्रिटेन के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के लिए छठे दौर की वार्ता सोमवार को यहां शुरू होगी। एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य FTA वार्ता को जल्द से जल्द पूरा करना है। ब्रिटेन में हालिया राजनीतिक घटनाक्रमों के बाद यह वार्ता फिर शुरू हो रही है। आखिरी दौर की बातचीत 29 जुलाई को हुई थी। 

ब्रिटेन चाहता है वाहन क्षेत्र में शुल्क रियायत

अधिकारी ने कहा, ‘छठे दौर की वार्ता 12 दिसंबर से शुरू हो रही है।’ 13 जनवरी, 2022 को शुरू हुई वार्ता के तहत एक प्रमुख मुद्दा यात्री वाहन सहित वस्तुओं का व्यापार है। मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के तहत दोनों देश आपसी व्यापार वाले ज्यादातर उत्पादों पर सीमा शुल्क को या तो काफी कम कर देते हैं या पूरी तरह समाप्त कर देते हैं। ब्रिटेन वाहन क्षेत्र में शुल्क रियायत चाहता है। 

दिसंबर में वार्ता का अगला दौर शुरू होगा

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने पिछले महीने कहा था कि समझौता दोनों देशों के लिए उच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि चीजें अच्छी तरह से आगे बढ़ रही हैं और इसके अच्छे परिणाम आएंगे। गोयल ने कहा था, ‘हम सभी बहुत अच्छी तरह से जानते हैं कि यह बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा था, लेकिन दूसरे देश में राजनीतिक घटनाक्रमों की वजह से इसमें थोड़ी रुकावट आई। अब ब्रिटेन में एक स्थिर सरकार है। मैं अपने समकक्ष के साथ व्यक्तिगत बैठक भी कर सकता हैं। अभी हमारी टीमें एक-दूसरे से बातचीत कर रही हैं। दिसंबर में वार्ता का अगला दौर शुरू होगा।’

यह भी पढ़े: भारत ने नवंबर में लगातार दूसरे महीने रूस से सबसे ज्यादा कच्चा तेल खरीदा

भारत और ब्रिटेन ने दीवाली (24 अक्टूबर) तक वार्ता समाप्त करने के उद्देश्य से जनवरी में FTA के लिए बातचीत शुरू की, लेकिन ब्रिटेन में राजनीतिक घटनाक्रमों के कारण इस समयसीमा को पूरा नहीं किया जा सका। समझौते में 26 अध्याय हैं। इसमें सामान, सेवाएं, निवेश और बौद्धिक संपदा अधिकार शामिल है।

Advertisement
First Published - December 11, 2022 | 1:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement