facebookmetapixel
Advertisement
पीएफ खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी: आने लगा ब्याज का पैसा, 15 जुलाई से देख सकेंगें अपना बैलेंसNFO Alert: टॉप-10 प्राइवेट बैंकों में निवेश का मौका, Kotak MF ने लॉन्च किया नया ETF; ₹1,000 से निवेश शुरू₹1.4 लाख तक गिरेगा सोना, ₹2 लाख का लेवल दिखा सकती है चांदी; निवेशक खरीदें या करें इंतजार?SIP Trend: FY26 में ₹3.40 लाख करोड़ का निवेश; यूपी-हरियाणा-हिमाचल अव्वल, दिल्ली-मुंबई पिछड़ेOrchid Pharma Share Price: रूस में बड़ी डील से ऑर्किड फार्मा के शेयरों में उछाल, 11% तक चढ़ा स्टॉकसीमेंट शेयर खरीदने का मौका या बरतें सावधानी? Q1 से पहले ब्रोकरेज ने जारी किया बड़ा अनुमानमॉनसून ने पकड़ी रफ्तार,जुलाई के पहले सप्ताह में 42% ज्यादा बारिश, जल्द फैलेगा पूरे देश मेंमारुति सुजुकी ने खरखौदा प्लांट में शुरू किया 1 MW बैटरी स्टोरेज सिस्टमTrump Shock: ईरान पर बयान के बाद शेयर बाजार 2% से ज्यादा टूटा, क्रूड 6% उछला, सोना-चांदी 3% तक टूटेEPFO Scheme 3.0: PF खाताधारकों के लिए खुशखबरी! अब इलाज, शादी और घर के लिए आसान होगा पैसा निकालना

Russia ने यूक्रेन के ड्रोन हमले के बाद जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी

Advertisement

क्रीमिया के निकट काला सागर में एक रूसी टैंकर पर यूक्रेन के ड्रोन हमले के बाद रूस ने जवाबी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

Last Updated- August 06, 2023 | 12:03 PM IST
Vladimir Putin

क्रीमिया के निकट काला सागर में एक रूसी टैंकर पर यूक्रेन के ड्रोन हमले के बाद रूस ने जवाबी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। यूक्रेन के ड्रोन ने शुक्रवार देर रात क्रीमिया के पास काला सागर में एक रूसी टैंकर पर हमला किया था। यह यूक्रेनी ड्रोन द्वारा काला सागर में किया गया दूसरा हमला था।

प्रमुख रूसी बंदरगाह पर हुआ था हमला

इससे पहले यूक्रेन ने शुक्रवार को ही एक प्रमुख रूसी बंदरगाह पर हमला किया था। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जाखारोवा ने कहा कि रूस केर्च जलडमरूमध्य में असैन्य पोत पर हुए यूक्रेनी ‘‘आतंकवादी हमले’’ की कड़ी निंदा करता है। उन्होंने ‘टेलीग्राम’ ऐप पर कहा, ‘‘इस प्रकार के बर्बर कृत्यों को किसी भी तरह उचित नहीं ठहराया जा सकता और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को जवाब देना होगा।

इस हमले का षड्यंत्र रचने और हमला करने वालों को निश्चित ही दंडित किया जाएगा।’’ कीव की नौसैन्य क्षमताएं बढ़ने के साथ ही काला सागर अहम युद्ध क्षेत्र बनता जा रहा है। रूस ने करीब तीन सप्ताह पहले यूक्रेन द्वारा समुद्री मार्ग से खाद्यान्न निर्यात करने संबंधी समझौते को समाप्त करने की घोषणा की थी और यूक्रेनी बंदरगाहों को निशाना बनाया था, जिसके बाद यूक्रेन ने पलटवार किया। रूस की संघीय समुद्री एवं नदी परिवहन एजेंसी ने एक बयान में कहा, ‘‘संभवतः समुद्री ड्रोन हमले के परिणामस्वरूप एक टैंकर के इंजन कक्ष में छेद हो गया।’’

ये भी पढ़ें- अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump एक और मुश्किल में फंसे, जानें पूरा मामला

कई सदस्य घायल

इसने कहा कि टैंकर पर सवार चालक दल के सभी 11 सदस्य सुरक्षित हैं। यूक्रेन के आशिंक नियंत्रण वाले दक्षिणी जापोरिज्जिया प्रांत में तैनात रूसी अधिकारी व्लादिमीर रोगोव ने कहा कि ड्रोन हमले में शीशे टूटने के कारण चालक दल के कई सदस्य घायल हुए हैं। यूक्रेन की सुरक्षा सेवा के एक अधिकारी ने रूसी बलों के लिए तेल ले जा रहे टैंकर पर हमले की पुष्टि की है।

Advertisement
First Published - August 6, 2023 | 12:03 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement