facebookmetapixel
Advertisement
₹2,000 से ऊपर के UPI पेमेंट पर सरकार ने MDR रेट किया तय, प्रति ₹100 के पेमेंट पर लगेगा 40 पैसे का चार्जUPI पेमेंट पर चार्ज को लेकर हैं कंफ्यूज? आपके मन में उठ रहे हर सवाल का जवाब यहां जान लीजिएमहाराष्ट्र में बनेगा शिपबिल्डिंग हब! ₹15000 करोड़ का निवेश और 90000 रोजगार का दावाबाजार में मंगलवार को मचा हाहाकार! निवेशकों को ₹9.2 लाख करोड़ का नुकसान, बुधवार को कहां रखें नजर?Defence शेयरों में कोहराम! BEL, BEML से लेकर सोलर इंडस्ट्रीज तक के शेयर टूटे; एक्सपर्ट ने बताई वजहतकनीकी खराबी से नहीं रुकेगा शेयर बाजार? SEBI ने मजबूत बैकअप सिस्टम का दिया प्रस्तावPF का पैसा निकालने की सोच रहे हैं? EPF के फॉर्म 10C को अच्छे से समझ लें, नहीं तो होगी मुश्किल!NSE IPO की उम्मीद से ज्यादा मांग, ₹6000 करोड़ से ज्यादा की एंकर बुक: CEO आशीष चौहानLoan लेने की सोच रहे हैं? पहले पहचान लें ये 6 खतरे, एक गलती पड़ सकती है जेब पर भारीतेल महंगा, सोना सस्ता! पश्चिम एशिया की जंग में ‘सेफ हेवन’ गोल्ड क्यों नहीं चढ़ रहा?

पाकिस्तान ने किया ‘अबाबील’ हथियार सिस्टम का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण

Advertisement

बयान में कहा गया है कि मिसाइल प्रणाली का उद्देश्य प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करना और क्षेत्र में रणनीतिक स्थिरता को बढ़ाना है।

Last Updated- October 18, 2023 | 8:13 PM IST
खैबर-पख्तूनख्वा में आत्मघाती हमले में छह चीनी नागरिक मारे गए, Pakistan: Six Chinese citizens killed in suicide attack in Khyber-Pakhtunkhwa

पाकिस्तान ने अपनी प्रतिरोधक क्षमता को और मजबूत करने के लिए ‘अबाबील’ हथियार प्रणाली का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। सेना ने यह जानकारी दी।

सेना की मीडिया शाखा ‘इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ (आईएसपीआर) के एक बयान के अनुसार यह परीक्षण हथियार प्रणाली के डिजाइन, तकनीकी मापदंडों और प्रदर्शन को फिर से परखने के लिए किया गया था।

बयान में कहा गया है कि मिसाइल प्रणाली का उद्देश्य प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करना और क्षेत्र में रणनीतिक स्थिरता को बढ़ाना है। सेना की ओर से मिसाइल प्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है।

ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी (सीजेसीएससी) के अध्यक्ष जनरल साहिर शमशाद मिर्जा और रणनीतिक संगठनों के वरिष्ठ अधिकारी, वैज्ञानिक और अभियंता परीक्षण के मौके पर मौजूद थे।

जनरल मिर्जा ने सफल परीक्षण में योगदान देने वाले सभी लोगों के तकनीकी कौशल, समर्पण और प्रतिबद्धता की सराहना की। राष्ट्रपति आरिफ अल्वी और कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवार-उल-हक काकड़ ने रणनीतिक बलों के सभी सदस्यों को इस उपलब्धि पर बधाई दी।

पाकिस्तान ने 2021 में स्वदेशी रूप से विकसित ‘फतह-1 गाइडेड मल्टी-लॉन्च रॉकेट सिस्टम’ का सफलतापूर्वक परीक्षण किया था। इस रॉकेट प्रणाली की मारक क्षमता 140 किलोमीटर है।

Advertisement
First Published - October 18, 2023 | 8:13 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement