facebookmetapixel
Advertisement
भारत के अगले 20 करोड़ ग्राहक! अब कंपनियों की नजर अमीरों पर नहीं, मिडिल क्लास पर क्यों?Share Market: 5 दिन की गिरावट खत्म! सेंसेक्स 776 अंक उछला, आखिर क्यों दौड़ा शेयर बाजार?बार-बार नौकरी बदलते हैं? EPFO का नया फीचर आपके बहुत काम आएगा!Q1 Results: टाटा पावर की कमाई में तेजी, ₹1,401 करोड़ का मुनाफा; रिकॉर्ड ₹5,375 करोड़ निवेशकेंद्र सरकार का बड़ा फैसला, RBI को दी प्लास्टिक नोट जारी करने के ट्रायल को मंजूरीITR File करने जा रहे हैं? भूलकर भी न करें ये बड़ी गलतियां, वरना घर आ सकता है टैक्स नोटिसअभी तक नहीं किया ITR File? Paytm ने अपने ऐप पर शुरू की फाइलिंग की सुविधा, जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीकाखरीफ फसलों की बोआई और सुधरी, रकबा में कमी अब 5 फीसदी से नीचेबंगाल में कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! सरकार 7वें वेतन आयोग लागू करने की तैयारी में, DA-DR में होगी बढ़ोतरीडॉलर की कमजोरी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से संभली भारतीय मुद्रा, 95.92 पर हुआ बंद

भारत और श्रीलंका के बीच सैन्य अभ्यास ‘मित्र शक्ति’ संपन्न

Advertisement

एक बयान में कहा गया है कि यह अभ्यास आतंकवाद से निपटने, संयुक्त सामरिक अभियान चलाने और युद्ध कौशल विकसित करने में दक्षता बढ़ाने में मदद करता है।

Last Updated- August 24, 2024 | 7:37 PM IST
Sri Lanka
Representative Image

भारत और श्रीलंका की सेनाओं के बीच वार्षिक द्विपक्षीय अभ्यास ‘मित्र शक्ति’ का 10वां संस्करण संपन्न हो गया है। इस अभ्यास का उद्देश्य अंतर-संचालन क्षमता और आपसी समझ को बढ़ाना था। भारतीय उच्चायोग ने शनिवार को यह जानकारी दी।

‘मित्र शक्ति’ का 10वां संस्करण 12 अगस्त को श्रीलंका के मदुरु ओया स्थित सेना प्रशिक्षण स्कूल में शुरू हुआ था। उच्चायोग ने कहा कि इस अभ्यास का उद्देश्य सशस्त्र बलों के बीच अंतर-संचालन और आपसी समझ को बढ़ाना था तथा पेशेवर सम्मान, व्यक्तिगत संबंध और व्यापक प्रशिक्षण संपर्क के आधार पर घनिष्ठ रक्षा संबंधों को और प्रगाढ़ बनाना था।

एक बयान में कहा गया है कि यह अभ्यास आतंकवाद से निपटने, संयुक्त सामरिक अभियान चलाने और युद्ध कौशल विकसित करने में दक्षता बढ़ाने में मदद करता है।

बयान के अनुसार, यह एक-दूसरे के अनुभवों को साझा करने और अपनाई जा रही सर्वोत्तम प्रथाओं से सीखने के लिए एक आदर्श मंच भी प्रदान करता है। मिशन ने कहा कि यह अभ्यास इस क्षेत्र में आयोजित किए जा रहे सबसे बड़े द्विपक्षीय अभ्यासों में से एक है।

Advertisement
First Published - August 24, 2024 | 7:37 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement