facebookmetapixel
Advertisement
मोलबायो डायग्नोस्टिक्स IPO की धमाकेदार लिस्टिंग! ₹807 वाला शेयर ₹980 पर खुला, निवेशकों को मिला 21% का फायदाधूत ट्रांसमिशन IPO की 38% प्रीमियम पर लिस्टिंग, हर लॉट पर ₹5600 का मुनाफा, Hold करें या बेच दें?होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स आईपीओ आज से खुला, ₹2600 जुटाने का प्लान, निवेश करें या छोड़ दें?फेड से राहत की उम्मीद ने बढ़ाई सोने-चांदी की चमक, MCX पर दोनों के भाव चढ़ेसरकारी बैंकों के लिए सुधारों का नया खाका, ‘विकसित भारत’ के बैंकिंग रोडमैप पर होगा मंथनL&T का बड़ा डिफेंस प्लान! रडार से लेजर हथियार तक बढ़ाएगी ताकत, इलेक्ट्रॉनिक्स में ₹5,000 करोड़ निवेश की तैयारीFY27 की पहली तिमाही में बुकिंग घटी, DLF की बिक्री 94% लुढ़की; जानिए किस कंपनी ने मारी बाजीPM सूर्य घर में बड़े बदलाव की तैयारी! रूफटॉप सोलर के साथ बैटरी स्टोरेज जोड़ने का सुझावMuthoot FinCorp Q1 Result: मुथूट फिनकॉर्प की कमाई में बंपर उछाल, मुनाफा 3 गुना बढ़ा; IPO से जुटाने की तैयारी ₹3,000 करोड़Stock Market Update: बाजार में गिरावट जारी! Sensex 400 अंक लुढ़का, Nifty 24,350 के पास; Puravankara में 13% की तूफानी तेजी

Israel Hamas War: गाजा की होगी पूरी ‘घेराबंदी’, रक्षा मंत्री ने बिजली आपूर्ति ठप करने का भी दिया आदेश

Advertisement

इजराइल पर हमास के हमले में दो दिनों में 700 इजराइली नागरिकों की मौत हो चुकी है।

Last Updated- October 09, 2023 | 7:19 PM IST
Israel - Hamas conflict

इजराइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने सोमवार को गाजा पट्टी की ‘‘पूर्ण घेराबंदी’’ का आदेश देते हुए कहा कि अधिकारी बिजली आपूर्ति ठप कर दें और वहां भोजन व ईंधन नहीं पहुंचने दें।

इजराइल पर हमास के हमले में दो दिनों में 700 इजराइली नागरिकों की मौत हो चुकी है। गैलेंट इजराइल रक्षा बल (आईडीएफ) की दक्षिणी कमान में परिचालन तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। इस बैठक में दक्षिणी कमान के प्रमुख मेजर जनरल यारोन फिंकलमैन भी मौजूद हैं।

एक बयान में गैलेंट के हवाले से कहा गया, ‘‘मैंने एक आदेश दिया है कि गाजा की पूर्ण घेराबंदी की जाए। वहां बिजली आपूर्ति ठप की जाए और भोजन या ईंधन नहीं पहुंचने दिया जाए। हम बर्बर आतंकियों से लड़ रहे हैं और उचित जवाबी कार्रवाई करेंगे।’’

गाजा अपनी बुनियादी जरूरतों की आपूर्ति के लिए काफी हद तक इजराइल पर निर्भर है और इस तरह के फैसले से घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में रहने वाले 23 लाख लोगों के लिए दूरगामी परिणाम हो सकते हैं।

वर्ष 2007 में हमास द्वारा प्रतिद्वंद्वी फलस्तीनी बलों से सत्ता छीनने के बाद से इजराइल और मिस्र ने गाजा पर विभिन्न स्तर के प्रतिबंध लगाए हैं।

Advertisement
First Published - October 9, 2023 | 7:19 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement