facebookmetapixel
Advertisement
Indian Passport Ranking 2026: भारत की रैंकिंग में मामूली सुधार, चीन ने लगाई लंबी छलांग; जानिए टॉप पर कौनFintech Stocks: Paytm, PhonePe से लेकर Upstox तक… निवेशकों के लिए क्या हैं बड़े संकेत?शुरुआती कारोबार में रुपया 26 पैसे मजबूत, डॉलर इंडेक्स भी नरमIndia’s EV Transition: चीन से पीछे, लेकिन दुनिया को चौंका सकता है भारत, EV पर SBI की बड़ी रिपोर्टIndia’s EV Transition: हर महीने 2 लाख से ज्यादा EV बिक रहे, आखिर अचानक क्यों बढ़ी डिमांड?India’s EV Transition: बीते 12 साल में भारत की तेल पर निर्भरता आधी रह गई! SBI रिसर्च ने बताया कैसे हो रहा बड़ा बदलावGold Silver Price Today: सोना फिसला, चांदी चमकी; जानें MCX और Comex के ताजा भावजून में कारों की रिकॉर्ड डिमांड! टैक्स राहत और सस्ती EMI का दिखा असर, बिक्री 24.6% बढ़ीदिल्ली में पेट्रोल-डीजल कारों पर लगेगी लगाम? EV Policy 2.0 ने ऑटो कंपनियों की बढ़ाई टेंशनIRDAI के नए कमीशन नियमों से कौन से Insurance Stocks चमकेंगे? ब्रोकरेज ने बताए टॉप स्टॉक्स

US-Iran War: ईरान ने ठुकराया अमेरिका का सीजफायर ऑफर, गिरा US फाइटर जेट

Advertisement

ईरान ने अमेरिका का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, तनाव के बीच गिराए गए अमेरिकी जेट के एक पायलट को बचाया गया

Last Updated- April 04, 2026 | 8:27 AM IST
US-Iran War
Representative image

US-Iran War: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने अमेरिका की ओर से दिए गए 48 घंटे के युद्धविराम प्रस्ताव को साफ तौर पर ठुकरा दिया है।

Al Jazeera की रिपोर्ट में बताया गया है कि यह जानकारी ईरान की अर्ध-सरकारी एजेंसी Fars News Agency के हवाले से सामने आई है। इससे साफ है कि मौजूदा हालात में तेहरान का रुख पहले से ज्यादा सख्त हो गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका का यह प्रस्ताव बुधवार को एक तीसरे देश के जरिए ईरान तक पहुंचाया गया था। हालांकि, इस मध्यस्थ देश का नाम सामने नहीं आया है।

इसी बीच, दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ता नजर आ रहा है। CNN की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि ईरान के ऊपर गिराए गए अमेरिकी फाइटर जेट के एक क्रू मेंबर को अमेरिकी सेना ने सुरक्षित निकाल लिया है। यह जानकारी उन सूत्रों के हवाले से दी गई है जो इस मामले से जुड़े हैं।

ईरान के ऊपर एक अमेरिकी लड़ाकू विमान गिरने की घटना में एक क्रू सदस्य को जिंदा बचा लिया गया है। दो सूत्रों के मुताबिक उसे अमेरिकी कस्टडी में रखा गया है और उसका इलाज चल रहा है। हालांकि दूसरे सदस्य के बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हादसे के बाद इलाके में लगातार सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। एक अमेरिकी अधिकारी ने पुष्टि की है कि गिरा हुआ विमान एफ-15ई स्ट्राइक ईगल फाइटर जेट था। यह विमान हवा में और जमीन पर दोनों तरह के हमलों के लिए इस्तेमाल किया जाता है और इसमें आमतौर पर दो लोग सवार होते हैं, जिनमें एक पायलट और दूसरा हथियार सिस्टम अधिकारी होता है।

इस घटना को लेकर कई अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थानों ने भी रिपोर्ट दी है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि विमान को मार गिराया गया। ईरानी मीडिया द्वारा जारी तस्वीरों का विश्लेषण करने पर मलबा एफ-15 विमान से मेल खाता बताया गया है। ईरान के सरकारी प्रसारक ने भी पहले इस हमले की जानकारी दी थी।

ईरानी मीडिया ने उस इलाके का नक्शा भी साझा किया है, जहां से दोनों अमेरिकी क्रू सदस्यों की तलाश की जा रही है। यह क्षेत्र खुजेस्तान प्रांत में करुन नदी के पास बताया जा रहा है, जो तेहरान से करीब 470 किलोमीटर दूर है। वहां से जारी वीडियो में नीचे उड़ते विमान और हेलीकॉप्टर भी देखे गए हैं।

बताया जा रहा है कि मौजूदा तनाव के दौरान यह पहली बार है जब ईरान के ऊपर कोई अमेरिकी विमान गिरा है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि यह विमान ब्रिटेन के आरएएफ लेकनहीथ बेस से जुड़े 494वें फाइटर स्क्वाड्रन का था।

फिलहाल अमेरिकी सेना और व्हाइट हाउस की तरफ से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। वहीं ईरानी मीडिया का कहना है कि दोनों पायलटों की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है और सर्च ऑपरेशन जारी है।

– एजेंसी इनपुट के साथ

Advertisement
First Published - April 4, 2026 | 8:27 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement