facebookmetapixel
Advertisement
₹9,000 करोड़ की जमीन, ₹2,000 करोड़ सालाना किराया… Lodha पर दो बड़े ब्रोकरेज बुलिश, टारगेट ₹1,430 तकHUL Share Price: कमजोर तिमाही नतीजों के बाद HUL के शेयर 5% तक लुढ़के; मुनाफा उम्मीद से रहा कमकोरम पर अनिश्चितता के बीच टाटा संस ने 18 अगस्त को बुलाई AGM, चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के भविष्य पर भी रहेगी नजरGold, Silver Price Today: फेड की बैठक से पहले सोना 4,100 डॉलर और चांदी 60 डॉलर से नीचे, MCX पर भी फिसले भावबिना कमीशन और बिना गोदाम के कमाई कैसे करती है Meesho? समझिए पूरा बिजनेस मॉडलभारत में विदेशी डॉलर की बंपर एंट्री! RBI की FCNR-B योजना से $70 अरब तक जुटने की उम्मीदICAR रिपोर्ट: खेती में वैज्ञानिक शोध बना गेमचेंजर, किसानों की आय बढ़ाने में निभाई सबसे बड़ी भूमिकाAI के दौर में 3-5 इंजीनियरों की छोटी टीम क्यों बना रही Mphasis? समझिए नया मॉडलक्रेडिट कार्ड ग्राहक अब कर्ज लेने के बजाय पूरा बिल चुका रहे हैं? SBI Cards के नतीजों से मिला बड़ा संकेतStock Market Update: उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स-निफ्टी की सुस्त चाल, केमिकल इंडेक्स 1% लुढ़का

India-UK FTA: भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता वार्ता की प्रगति की उच्चतम स्तर पर समीक्षा हुई- सूत्र

Advertisement

वाणिज्य सचिव ने हाल ही में कहा था कि बातचीत में समय लग रहा है क्योंकि ''हम चाहते हैं'' कि भारत के हितों की रक्षा की जाए।

Last Updated- February 18, 2024 | 7:03 PM IST
India-UK FTA
Representative Image

भारत और ब्रिटेन के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए बातचीत अग्रिम चरण में पहुंचने के साथ प्रधानमंत्री कार्यालय ने 16 फरवरी को वार्ता की प्रगति की समीक्षा की। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बैठक में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल भी मौजूद थे। सूत्रों ने कहा, ”समझौते के लिए बातचीत अब महत्वपूर्ण चरण में है। उच्चतम स्तर पर अब तक लगभग तीन समीक्षाएं हो चुकी हैं।”

उन्होंने कहा कि दोनों देश बाकी मुद्दों पर मतभेदों को दूर करने के लिए काम कर रहे हैं। वाणिज्य सचिव ने हाल ही में कहा था कि बातचीत में समय लग रहा है क्योंकि ”हम चाहते हैं” कि भारत के हितों की रक्षा की जाए।

उन्होंने कहा, ”भारत को व्यावसायिक रूप से इससे लाभ उठाना चाहिए और हमें अपने किसानों, पीएलआई (उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन) योजना के हितों की रक्षा करने में भी सक्षम होना चाहिए। इसलिए, हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि यह सौदा एक उचित सौदा हो।”

एफटीए के लिए अब तक 13 दौर की बातचीत पूरी हो चुकी है और 14वें दौर की बातचीत 10 जनवरी को शुरू हुई थी।

समझौते के लिए जारी बातचीत में शामिल कुछ प्रमुख मुद्दों में इलेक्ट्रिक वाहनों और व्हिस्की पर सीमा शुल्क में कटौती और पेशेवरों की आवाजाही शामिल है। प्रस्तावित द्विपक्षीय निवेश संधि (बीआईटी) पर भी बातचीत आगे बढ़ रही है।

Advertisement
First Published - February 18, 2024 | 7:03 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement