facebookmetapixel
Advertisement
Meta की बढ़ सकती है जिम्मेदारी, सरकार का रुख- केवल मध्यस्थ नहीं, सेवा प्रदाता भी है कंपनीUS Tariff Bill: भारत पर लग सकता है 100% तक शुल्क? अमेरिकी संसद में अहम मतदान पर टिकी नजरेंQS Global MBA Ranking: भारत के MBA स्कूल बढ़कर 19 हुए, लेकिन टॉप IIM की रैंकिंग में गिरावटFlex Fuel Vehicles: सरकार ने वाहन कंपनियों से मांगा पूरा रोडमैप, कब लॉन्च होंगी E85 गाड़ियां?UPI Charges: ₹5,000 या ₹1 लाख का भुगतान करने पर कितना लगेगा शुल्क? समझें नया नियमUPI MDR पर विपक्ष के विरोध के बीच सरकार का रुख अटल, कहा- वापस लेने का सवाल नहींUPI New Rules: अब बिल भुगतान पर Platform Fee नहीं ले सकेंगे ऐप्स, कंपनियों ने जताई आपत्तिUPI पर MDR से किसकी बढ़ेगी कमाई? बैंकों-फिनटेक को ₹15,000-20,600 करोड़ की अतिरिक्त आय का अनुमानNandan Foods में हिस्सेदारी खरीदेगा L Catterton, 3 करोड़ डॉलर निवेश की तैयारीHilton का भारत पर बड़ा दांव, दिल्ली से गोवा तक बढ़ाएगी Luxury Hotels का नेटवर्क

भारत और इटली ने मोबिलिटी और माइग्रेशन पार्टनरशिप एग्रीमेंट पर किए साइन

Advertisement

जयशंकर ने कहा, ‘‘ हमारी पहल और जी20 की अध्यक्षता के लिए इटली के समर्थन की सराहना की।’’

Last Updated- November 03, 2023 | 1:02 PM IST
S. Jaishankar in Italy
S. Jaishankar in Italy

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इटली में अपने समकक्ष एंतोनिया ताजानी के साथ एक व्यापक व सार्थक बैठक की जिसके बाद दोनों देशों ने श्रमिकों, छात्रों तथा पेशेवरों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए आवाजाही व प्रवासन साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए।

जयशंकर पुर्तगाल और इटली की अपनी चार दिवसीय यात्रा के अंतिम चरण में यहां पहुंचे हैं। विदेश मंत्री ने बैठक के बाद सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ आज विदेश मंत्री एंतोनिया ताजानी के साथ एक व्यापक तथा सार्थक बैठक की।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हमारी रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने के बारे में बातचीत की। इस बात पर सहमति व्यक्त की गई कि कृषि-प्रौद्योगिकी, नवाचार, अंतरिक्ष, रक्षा तथा डिजिटल क्षेत्र में संभावनाओं का पता लगाया जाना चाहिए।’’

दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की स्थिति, यूक्रेन संघर्ष और हिंद-प्रशांत परिदृश्य पर विस्तार से बात की। जयशंकर ने कहा, ‘‘ हमारी पहल और जी20 की अध्यक्षता के लिए इटली के समर्थन की सराहना की।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हमारी बातचीत के अंत में आवाजाही व प्रवासन साझेदारी समझौते और सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम पर हस्ताक्षर किए गए।’’

इटली में भारतीय समुदाय की अनुमानित आबादी 180,000 है। ब्रिटेन और नीदरलैंड के बाद यूरोप में यहां भारतीय सबसे अधिक हैं।

Advertisement
First Published - November 3, 2023 | 1:02 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement