facebookmetapixel
Advertisement
पीएफ खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी: आने लगा ब्याज का पैसा, 15 जुलाई से देख सकेंगें अपना बैलेंसNFO Alert: टॉप-10 प्राइवेट बैंकों में निवेश का मौका, Kotak MF ने लॉन्च किया नया ETF; ₹1,000 से निवेश शुरू₹1.4 लाख तक गिरेगा सोना, ₹2 लाख का लेवल दिखा सकती है चांदी; निवेशक खरीदें या करें इंतजार?SIP Trend: FY26 में ₹3.40 लाख करोड़ का निवेश; यूपी-हरियाणा-हिमाचल अव्वल, दिल्ली-मुंबई पिछड़ेOrchid Pharma Share Price: रूस में बड़ी डील से ऑर्किड फार्मा के शेयरों में उछाल, 11% तक चढ़ा स्टॉकसीमेंट शेयर खरीदने का मौका या बरतें सावधानी? Q1 से पहले ब्रोकरेज ने जारी किया बड़ा अनुमानमॉनसून ने पकड़ी रफ्तार,जुलाई के पहले सप्ताह में 42% ज्यादा बारिश, जल्द फैलेगा पूरे देश मेंमारुति सुजुकी ने खरखौदा प्लांट में शुरू किया 1 MW बैटरी स्टोरेज सिस्टमTrump Shock: ईरान पर बयान के बाद शेयर बाजार 2% से ज्यादा टूटा, क्रूड 6% उछला, सोना-चांदी 3% तक टूटेEPFO Scheme 3.0: PF खाताधारकों के लिए खुशखबरी! अब इलाज, शादी और घर के लिए आसान होगा पैसा निकालना

विदेश मंत्री जयशंकर ने की कंबोडिया के PM हुन मानेट से मुलाकात

Advertisement

म्यांमा में फरवरी 2021 में सैन्य तख्तापलट के बाद से ही लोकतंत्र बहाल किए जाने की मांग की जा रही है।

Last Updated- September 24, 2023 | 3:48 PM IST

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मानेट से मुलाकात की और उनसे द्विपक्षीय विकास साझेदारी में प्रगति तथा म्यांमा की स्थिति पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने शनिवार को यहां संयुक्त राष्ट्र महासभा के उच्चस्तरीय सत्र के इतर मुलाकात की।

जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मानेट से मुलाकात कर खुशी हुई। उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से शुभकामनाएं दीं। हमारी विकास साझेदारी की प्रगति पर चर्चा की।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे बढ़ते रक्षा और सांस्कृतिक सहयोग पर भी चर्चा की। म्यांमा पर विचार साझा किए।’’ म्यांमा में फरवरी 2021 में सैन्य तख्तापलट के बाद से ही लोकतंत्र बहाल किए जाने की मांग की जा रही है।

Advertisement
First Published - September 24, 2023 | 3:48 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement