facebookmetapixel
Advertisement
बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच SIP ने दिखाया दम, वित्त वर्ष 2026 में निवेश ₹2 लाख करोड़ पर पहुंचाकमोडिटी डेरिवेटिव में तेजी की उम्मीद, बर्नस्टीन ने BSE से ज्यादा MCX पर जताया भरोसाNSE IPO की कीमत 1,700-1,800 रुपये प्रति शेयर के बीच संभव, 25 सितंबर को लिस्टिंग की उम्मीदब्रेंट क्रूड 100 डॉलर के करीब पहुंचा तो IT शेयर धड़ाम, निफ्टी 3 महीने के निचले स्तर पर; 23,431 पर हुआ बंदEditorial: ईरान-अमेरिका तनाव से $100 के करीब पहुंचा तेल, भारतीय अर्थव्यवस्था पर बढ़ा दबावविदेशी निवेश से चमक रहे रक्षा और अंतरिक्ष स्टार्टअप्स, लेकिन क्या भारत की रणनीतिक तकनीक सुरक्षित?राजकोषीय घाटे पर काबू, लेकिन बढ़ती सब्सिडी और योजनाओं में कम खर्च ने बढ़ाया सरकार का सिरदर्दचीन को मात देने की तैयारी! भारत में बैटरी विनिर्माण को बढ़ावा, मिलेंगे 20 लाख नए रोजगारशेयर बाजार में हाहाकार: क्रूड ऑयल 100 डॉलर पार होते ही सेंसेक्स 813 अंक टूटा, निफ्टी 23,431 पर बंदBRICS में भारत को $226 अरब का बड़ा घाटा, चीन और रूस से कितना बिगड़ा व्यापार का हिसाब?

6 दिन की हड़ताल के बाद पर्यटकों के लिए फिर से खुला एफिल टॉवर

Advertisement

यह 135 साल पुराना टावर 26 जुलाई से 11 अगस्त तक पेरिस खेलों और अगले पैरालिंपिक में प्रमुखता से नजर आएगा।

Last Updated- February 26, 2024 | 9:17 AM IST
Effil Tower

ऐतिहासिक स्थल के बेहतर रखरखाव और वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे कर्मचारियों की वजह से छह दिनों तक बंद रहे विश्व प्रसिद्ध एफिल टॉवर को रविवार को आगंतुकों के लिए फिर से खोल दिया गया।

इस 330 मीटर (1,083 फुट) ऊंचे टावर के संचालक ने एक बयान में कहा कि नवीकरण कार्य के लिए 2031 तक “महत्वाकांक्षी 38 करोड़ यूरो (लगभग 41.2 करोड़ अमेरिकी डॉलर) का निवेश” आवंटित करने का वादा किया गया जिसके बाद श्रमिकों का प्रतिनिधित्व करने वाले कर्मचारी संघों के साथ एक समझौता हुआ।

संचालक ने इस सप्ताह वेतन को लेकर भी बातचीत शुरू की है जिसे अगले महीने अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है। हड़ताल पर गए कर्मचारियों ने टिकट बिक्री से राजस्व के अनुपात में वृद्धि की मांग की है।

यह 135 साल पुराना टावर 26 जुलाई से 11 अगस्त तक पेरिस खेलों और अगले पैरालिंपिक में प्रमुखता से नजर आएगा। पेरिस में ओलंपिक और पैरालंपिक पदकों में ऐतिहासिक स्थल से लिए गए लोहे के षट्कोणीय टुकड़े के अंशों को मिलाया गया है।
एफिल टॉवर आम तौर पर साल में 365 दिन खुला रहता है। पिछले साल, देश की पेंशन प्रणाली में सुधार की सरकार की योजना के खिलाफ पूरे फ्रांस में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन के दौरान स्मारक को 10 दिनों तक आगंतुकों के लिए बंद कर दिया गया था।

Advertisement
First Published - February 26, 2024 | 9:17 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement