facebookmetapixel
Advertisement
NSE IPO में अब ₹23,000 करोड़ तक जुटाने की तैयारी, SBI समेत शेयरधारकों ने घटाया OFS का आकारएंथ्रोपिक के लिए भारत बना अहम बाजार, AI प्रोडक्ट्स के साथ प्लेबुक पर भी बड़ा फोकस: इरिना घोषटोकनाइजेशन के लिए बनाना होगा बड़ी आबादी का ढांचा, सिर्फ टोकन जारी करने से नहीं चलेगा काम: नंदन निलेकणिक्लोजिंग ऑक्शन का भयानक खेल: सेंसेक्स ने 14 मिनट में तय की दिनभर से बड़ी दूरी, एक्सपायरी पर हैरान रह गए ट्रेडर्सम्युचुअल फंड में निवेशकों का बढ़ा भरोसा, अगस्त में इक्विटी फंडों में ₹29,329 करोड़ का रिकॉर्ड निवेशभारत में बदल रही पेमेंट की पूरी कहानी, UPI के बाद अब स्मार्ट और एक्टिव डिजिटल करेंसी की ओर कदमपर्चा लीक रोकने के लिए तकनीक नहीं, मजबूत संस्थागत ढांचा और जवाबदेही ज्यादा जरूरीEditorial: भारत की व्यापार नीति में बदलाव जरूरी, ऊंचे आयात शुल्क और बाधाओं पर उठे सवालSIP में निवेश का रिकॉर्ड टूटा, अगस्त में 32,297 करोड़ रुपये का इनफ्लो; स्मॉल-मिड कैप में भी जोरदार खरीदारीत्योहारी सीजन में नहीं बढ़ेंगे चीनी के दाम, सरकार ने मिलों और डीलरों के लिए जारी किए सख्त नियम

डोनाल्ड ट्रंप ने नॉर्थ डकोटा कॉकस में जीत हासिल की

Advertisement

ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति जो बाइडन राष्ट्रपति पद के लिए अपनी-अपनी पार्टी की ओर से उम्मीदवारी हासिल करने की दौड़ में आगे चल रहे हैं।

Last Updated- June 06, 2024 | 6:12 PM IST
US former president Donald Trump
File Image

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी का उम्मीदवार चुने जाने की प्रक्रिया के तहत डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को नॉर्थ डकोटा कॉकस के चुनाव में जीत हासिल की। पूर्व राष्ट्रपति ने संयुक्त राष्ट्र की पूर्व राजदूत निक्की हेली के खिलाफ 12 कॉकस स्थलों पर हुए मतदान में पहला स्थान प्राप्त किया।

इस नतीजे से ट्रंप वापस जीत की पटरी पर लौट आए हैं। इससे पहले उन्हें रविवार को डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया के प्राइमरी चुनाव में हेली से हार का सामना करना पड़ा था। व्हाइट हाउस पहुंचने की दौड़ में शामिल दोनों उम्मीदवारों ने अब ‘सुपर ट्यूजडे’ पर अपनी नजरें गड़ा दी हैं जब 16 राज्यों में मुकाबलों के नतीजे आएंगे।

‘सुपर ट्यूजडे’ अमेरिका के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों के चयन के लिए प्राइमरी चुनाव प्रक्रिया का वह दिन होता है, जब सबसे अधिक राज्यों में प्राइमरी और कॉकस चुनाव होते हैं। ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति जो बाइडन राष्ट्रपति पद के लिए अपनी-अपनी पार्टी की ओर से उम्मीदवारी हासिल करने की दौड़ में आगे चल रहे हैं।

Advertisement
First Published - March 5, 2024 | 10:44 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement