facebookmetapixel
Advertisement
होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स आईपीओ आज से खुला, ₹2600 जुटाने का प्लान, निवेश करें या छोड़ दें?फेड से राहत की उम्मीद ने बढ़ाई सोने-चांदी की चमक, MCX पर दोनों के भाव चढ़ेसरकारी बैंकों के लिए सुधारों का नया खाका, ‘विकसित भारत’ के बैंकिंग रोडमैप पर होगा मंथनL&T का बड़ा डिफेंस प्लान! रडार से लेजर हथियार तक बढ़ाएगी ताकत, इलेक्ट्रॉनिक्स में ₹5,000 करोड़ निवेश की तैयारीFY27 की पहली तिमाही में बुकिंग घटी, DLF की बिक्री 94% लुढ़की; जानिए किस कंपनी ने मारी बाजीPM सूर्य घर में बड़े बदलाव की तैयारी! रूफटॉप सोलर के साथ बैटरी स्टोरेज जोड़ने का सुझावMuthoot FinCorp Q1 Result: मुथूट फिनकॉर्प की कमाई में बंपर उछाल, मुनाफा 3 गुना बढ़ा; IPO से जुटाने की तैयारी ₹3,000 करोड़Opening Bell: शेयर बाजार में गिरावट! Sensex 200 अंक टूटा; Nifty 24,300 के करीब; PSU बैंक शेयरों में दबावEV खरीदने वालों की कतार लंबी! जुलाई में इलेक्ट्रिक दोपहिया की बिक्री 88% बढ़ी, कंपनियां मांग पूरी करने में नाकामStocks to Watch Today: रिलायंस-रोल्स रॉयस की बड़ी डील से लेकर BEML के ऑर्डर तक, आज इन शेयरों में दिख सकता है एक्शन

भारत और नेपाल के सीमा सुरक्षा बलों के बीच सोमवार को दिल्ली में शुरू होगी चर्चा

Advertisement

SSB केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाला एक केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल है, जिसपर 1751 किलोमीटर लंबी भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा की जिम्मेदारी है।

Last Updated- November 05, 2023 | 7:14 PM IST

भारत और नेपाल के सीमा सुरक्षा बल सोमवार से यहां तीन दिवसीय द्विपक्षीय बैठक करेंगे और सीमा पार अपराधों पर अंकुश लगाने और खुफिया सूचनाओं को समय पर साझा करने के उपायों पर चर्चा करेंगे।

दोनों देशों के बीच सातवीं वार्षिक समन्वय वार्ता की अगुवाई भारत के सशस्त्र सीमा बल की महानिदेशक रश्मि शुक्ला और भारत यात्रा पर आये नेपाल के सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) के महानिरीक्षक राजू आर्यल करेंगे।

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि दिल्ली में यह बैठक छह नवंबर से आठ नवंबर तक चलेगी। एक सरकारी बयान में कहा गया है, ‘‘दोनों देशों के (अर्धसैनिक) बलों के प्रमुखों के स्तर की यह वार्ता सीमा संबंधी विषयों पर चर्चा करने का अहम मंच है।’’

उसमें कहा गया है, ‘‘एसएसबी और एपीएफ प्रतिनिधिमंडलों का उद्देश्य खुली और बिना बाड़ वाली भारत-नेपाल सीमा के और प्रभावी प्रबंधन के लिए दोनों सीमा प्रहरी बलों के बीच समन्वय मजबूत करना है।’’

इसमें कहा गया है कि बैठक का ‘फोकस’ सीमा पार अपराधों से मिलकर निपटने और सुरक्षा बलों के बीच महत्वपूर्ण सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान की सुविधा के लिए प्रभावी तंत्र के विकास पर होगा।

एसएसबी केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाला एक केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल है, जिसपर 1751 किलोमीटर लंबी भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा की जिम्मेदारी है। यह वार्षिक वार्ता 2012 से एक बार भारत और एक बार नेपाल में होती रही है।

Advertisement
First Published - November 5, 2023 | 7:14 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement