facebookmetapixel
Advertisement
Meta की बढ़ सकती है जिम्मेदारी, सरकार का रुख- केवल मध्यस्थ नहीं, सेवा प्रदाता भी है कंपनीUS Tariff Bill: भारत पर लग सकता है 100% तक शुल्क? अमेरिकी संसद में अहम मतदान पर टिकी नजरेंQS Global MBA Ranking: भारत के MBA स्कूल बढ़कर 19 हुए, लेकिन टॉप IIM की रैंकिंग में गिरावटFlex Fuel Vehicles: सरकार ने वाहन कंपनियों से मांगा पूरा रोडमैप, कब लॉन्च होंगी E85 गाड़ियां?UPI Charges: ₹5,000 या ₹1 लाख का भुगतान करने पर कितना लगेगा शुल्क? समझें नया नियमUPI MDR पर विपक्ष के विरोध के बीच सरकार का रुख अटल, कहा- वापस लेने का सवाल नहींUPI New Rules: अब बिल भुगतान पर Platform Fee नहीं ले सकेंगे ऐप्स, कंपनियों ने जताई आपत्तिUPI पर MDR से किसकी बढ़ेगी कमाई? बैंकों-फिनटेक को ₹15,000-20,600 करोड़ की अतिरिक्त आय का अनुमानNandan Foods में हिस्सेदारी खरीदेगा L Catterton, 3 करोड़ डॉलर निवेश की तैयारीHilton का भारत पर बड़ा दांव, दिल्ली से गोवा तक बढ़ाएगी Luxury Hotels का नेटवर्क

चीन और सीरिया ने रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की

Advertisement

असद की यात्रा कुछ मायनों में पिछले साल रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की यात्रा से मिलती जुलती है जो बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक के उद्घाटन के लिए आये थे।

Last Updated- September 22, 2023 | 7:25 PM IST
China

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने आगामी एशियाई खेलों से पहले सीरिया के साथ राजनयिक बैठकों की शृंखला शुरू की और दोनों देशों ने शुक्रवार को रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की। शी ने दक्षिण चीन के हांगझोऊ शहर में सीरिया के राष्ट्रपति बशर असद से मुलाकात की। 15 दिवसीय एशियाई खेलों का आयोजन हांगझोऊ शहर में किया जा रहा है।

शी ने सरकारी चैनल सीसीटीवी द्वारा ऑनलाइन जारी वीडियो क्लिप में कहा, ‘‘अस्थिर और अनिश्चित अंतरराष्ट्रीय परिस्थिति में चीन, सीरिया के साथ काम करने का इच्छुक है ताकि दोनों एक दूसरे का मजबूती से समर्थन करें और अंतरराष्ट्रीय न्याय को संयुक्त रूप से सुरक्षित रखें।’’

Also read: रूस ने गैसोलीन और डीजल के निर्यात पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने की घोषणा की

असद की यात्रा कुछ मायनों में पिछले साल रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की यात्रा से मिलती जुलती है जो बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक के उद्घाटन के लिए आये थे। चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह में शनिवार रात को कंबोडिया के राजा, कुवैत के क्राउन प्रिंस और नेपाल, पूर्वी तिमोर तथा दक्षिण कोरिया के प्रधानमंत्री भी शामिल होंगे।

सीसीटीवी ने कहा कि शी ने शुक्रवार को कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख मेशाल अल अहमद अल जबेर अल सबाह से भी मुलाकात की और कहा कि वह द्विपक्षीय संबंधों को नये स्तर पर ले जाने के लिए उनके साथ काम करेंगे।

Advertisement
First Published - September 22, 2023 | 7:25 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement