facebookmetapixel
Advertisement
ब्लूमबर्ग ग्लोबल एग्रीगेट इंडेक्स में भारत के सरकारी बॉन्ड की एंट्री फिर टली, निवेशकों की बढ़ी चिंतागिफ्ट सिटी में ग्लोबल शेयरों की ट्रेडिंग हुई दोगुनी, पहली तिमाही में ₹1.93 अरब डॉलर पहुंचा ट्रेडभारत का R&D खर्च बढ़ा, लेकिन GDP के मुकाबले हिस्सेदारी सिर्फ 0.84%; चीन और ब्राजील से पीछेइलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार ने बनाया नया रिकॉर्ड, 7 महीनों में 10 लाख से ज्यादा EV बिके; TVS सबसे आगेPM मोदी की पोस्ट ब्लॉक होने पर बढ़ा विवाद, मेटा की ग्लोबल टीम से एल्गोरिदम पर होगी सख्त पूछताछकैबिनेट के बड़े फैसले: ‘पीएम सूर्य सरोवर’ योजना मंजूर, पीएम-किसान और खेलो इंडिया को 5 साल का विस्तारसरकार ने ‘समुद्र मंथन’ योजना को दी हरी झंडी, गहरे सागर में तेल-गैस खोज के लिए ₹84,084 करोड़ मंजूरIMD के अलर्ट से बढ़ी चिंता, मॉनसून के दूसरे चरण और अगस्त महीने में सामान्य से कम होगी बारिशबजाज फिनसर्व के Q1 नतीजे मजबूत, मुनाफा बढ़कर ₹6,297 करोड़ पहुंचा, एयूएम में भी बढ़ोतरीओडिशा में 5,600 मेगावॉट क्षमता के दो परमाणु संयंत्र लगाएगा अदाणी समूह, ₹1.5 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव

ईरान पर मिसाइल और परमाणु प्रतिबंध बरकरार रखेंगे ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी

Advertisement

यूरोपीय देशों ने एक संयुक्त बयान में कहा कि वे समझौते का पालन नहीं करने के लिए ईरान पर अपने प्रतिबंध बरकरार रखेंगे

Last Updated- September 15, 2023 | 5:05 PM IST
Britain, France and Germany will maintain missile and nuclear ban on Iran; The agreement was signed 8 years ago

ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी ने गुरुवार को कहा कि परमाणु कार्यक्रम और बैलिस्टिक मिसाइल बनाने को लेकर ईरान पर लगाए गए प्रतिबंध बरकरार रहेंगे।

ईरान और पश्चिमी देशों के बीच हुए परमाणु समझौते, जोकि समाप्त हो चुका है, के तहत लागू की गई ये पाबंदियां समयसारिणी के अनुरूप अक्टूबर में खत्म होनी थी।

EU ने कहा- ईरान पर बरकरार रहेगा बैलिस्टिक मिसाइलों को विकसित करने पर प्रतिबंध

यूरोपीय देशों ने एक संयुक्त बयान में कहा कि वे समझौते का पालन नहीं करने के लिए ईरान पर अपने प्रतिबंध बरकरार रखेंगे। इन देशों ने ईरान पर परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइलों को विकसित करने पर प्रतिबंध लगा रखा है।

क्या है ईरान पर EU का बैन?

इन पाबंदियों के तहत किसी के भी ईरान से ड्रोन व मिसाइलों को खरीदने, बेचने या स्थानांतरित करने पर रोक है। इनमें परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम में शामिल कई ईरानी व्यक्तियों और संस्थाओं की संपत्ति जब्त करना भी शामिल है।

ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइलों का विकास और परीक्षण करके और यूक्रेन युद्ध के लिए रूस को ड्रोन भेजकर प्रतिबंधों का उल्लंघन किया है।

कब तक लागू रहेगा प्रतिबंध?

ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी ने कहा कि प्रतिबंध तब तक लागू रहेंगे जब तक तेहरान सौदे का ‘पूरी तरह से अनुपालन’ नहीं कर लेता। आठ साल पहले हुए समझौते के अनुसार ये प्रतिबंध 18 अक्टूबर को समाप्त होने वाले थे।

साल 2015 के परमाणु समझौते का मतलब यह सुनिश्चित करना था कि ईरान परमाणु हथियार विकसित नहीं कर सके। समझौते के तहत, ईरान ने आर्थिक प्रतिबंधों को हटाने के बदले में यूरेनियम के संवर्धन को सीमित करने पर सहमति जताई थी।

Advertisement
First Published - September 15, 2023 | 5:05 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement