facebookmetapixel
Advertisement
छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार! कैसे PM मोदी के 12 साल के कार्यकाल में इस्तीफा देने वाले दूसरे केंद्रीय मंत्री बने प्रधानपश्चिम एशिया संकट व तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट का हाल?नीट पेपर लीक, परीक्षा रद्द, आंदोलन और अब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा…..3 मई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारीफ्लैट खरीदने के बाद पुराने मेंटेनेंस बकाया का आ गया बिल? जानिए क्या कहता है कानून और क्या करें नए खरीदार360% का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सक्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयास

बाइडन के आर्थिक सलाहकार का मानना, अमेरिका में नहीं आएगी मंदी

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 12:52 PM IST

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रमुख आर्थिक सलाहकार ने कहा है कि सितंबर तिमाही के जीडीपी आंकड़े अमेरिकी अर्थव्यवस्था में सुधार की ओर संकेत करते हैं और किसी मंदी की आशंका को खत्म करते हैं। अमेरिकी अर्थव्यवस्था जुलाई से सितंबर के दौरान उम्मीद से कहीं बेहतर 2.6 प्रतिशत की दर से बढ़ी है। इस तरह लगातार दो तिमाहियों से आर्थिक संकुचन का चक्र बीती तिमाही में टूट गया। उम्मीद है कि अब उच्च मुद्रास्फीति और ब्याज दरों में बढ़ोतरी पर काबू पा लिया जाएगा।
व्हाइट हाउस की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य जैरेड बर्नस्टीन ने कहा, ‘मुझे लगता है, हमारे यहां कुछ ठोस तेजी है। यह एक ठोस वृद्धि दर है और इसका मतलब है कि इस साल की तीसरी तिमाही में अर्थव्यवस्था का विस्तार हुआ है।’ बर्नस्टीन का मानना है कि जीडीपी रिपोर्ट अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी की ओर संकेत करती है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी की दर 3.5 फीसदी है, हर महीने हजारों नौकरियां पैदा हुईं और तीसरी तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर 2.6 प्रतिशत रही। इनमें से कोई भी आंकड़ा मंदी का संकेत नहीं करता है।

Advertisement
First Published - October 28, 2022 | 4:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement