facebookmetapixel
Advertisement
National Testing Agency के 47 अफसरों को सरकार ने किया बर्खास्त, इन अधिकारियों पर होगी क्रिमिनल कार्रवाईBank of India Q1 Results: मुनाफा ₹3,068 करोड़ पर पहुंचा, NII में 12.61% की बड़ी बढ़ोतरीTata Consumer Q1 Results: Q1 में मुनाफा 29% बढ़कर ₹427 करोड़ हुआ, रेवेन्यू भी 12% उछलाUTI म्यूचुअल फंड ने WhatsApp पर शुरू की निवेश और पेमेंट की सुविधा, ऐप बदले बिना पूरा होगा निवेशक्या सिर्फ PF के भरोसे सुरक्षित रहेगा आपका रिटायरमेंट? एक्सपर्ट्स ने समझें निवेश का सही फॉर्मूलाभारत में बैटरी बनेगी तो क्या EV सस्ती हो जाएगी? सरकार के प्लान की पूरी सच्चाईकेमिकल सेक्टर के लिए कैबिनेट का बड़ा फैसला: ‘BHAVYA Rasayan’ योजना को मंजूरी, डेवलप होंगे 3 केमिकल पार्क‘प्रिजम्पटिव टैक्सेशन स्कीम’ का उठाने जा रहे हैं फायदा? ITR Filing से पहले समझ लें नियम, नहीं तो आएगा नोटिसEPFO ने मेंबर्स को भेजना शुरू किया FY26 का 8.25% ब्याज, ऐसे चेक करें अपना PF बैलेंसHindustan Zinc Q1 Results: शुद्ध मुनाफा 145% बढ़कर 5469 करोड़ हुआ, प्रति शेयर ₹11 डिविडेंड का ऐलान

एयर इंडिया ने 8 अमेरिकी उड़ानों को रद्द किया

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 9:52 PM IST

प्रमुख विमानन कंपनी एयर इंडिया ने भारत-अमेरिका मार्ग पर 8 उड़ानों को रद्द करने की घोषणा की है। उत्तरी अमेरिका में 5जी इंटरनेट की तैनाती के मद्देनजर ऐसा किया गया है क्योंकि इससे विमानों की नेविगेशन प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है।
इस बीच, डीजीसीए प्रमुख अरुण कुमार ने बताया कि भारतीय विमानन नियामक इस स्थिति से निपटने के लिए हमारी विमानन कंपनियों के साथ करीबी सहयोग के साथ काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका में 5जी इंटरनेट की तैनाती के कारण यह समस्या पैदा हुई है। अमेरिकी विमानन नियामक फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) ने 14 जनवरी को कहा था कि विमान के रेडियो अल्टीमीटर के साथ 5जी इंटरफेस इंजन और ब्रेकिंग प्रणाली के प्रभावित कर सकता है। वह उसे परिचालन मोड से लैंडिंग मोड में बदल सकता है जो विमान को रनवे पर रोक सकता है।
अल्टीमीटर जमीन से विमान की ऊंचाई को मापता है। जिस बैंड पर अल्टीमीटर काम करता है वह 5जी प्रणाली में इस्तेमाल होने वाले बैंड के करीब है। फिलहाल तीन विमानन कंपनियां- अमेरिकन एयरलाइंस, डेल्टा एयरलाइंस और एयर इंडिया- भारत और अमेरिका के बीच सीधी उड़ानों का संचालन करती हैं। अमेरिकन एयरलाइंस और डेल्टा एयरलाइंस ने इस बाबत जानकारी के लिए भेजे ईमेल का कोई जवाब नहीं दिया।
एयर इंडिया ने ट्विटर पर कहा है कि अमेरिका में 5जी संचार की तैनाती के कारण वह बुधवार को भारत और अमेरिका के बीच अपनी 8 उड़ानों का संचालन नहीं करेगी। एयर इंडिया की इन आठ उड़ानों में दिल्ली- न्यूयॉर्क, न्यूयॉर्क- दिल्ली, दिल्ली- शिकागो, शिकागो- दिल्ली, दिल्ली- सैन फ्रांसिस्को, सैन फ्रांसिस्को- दिल्ली, दिल्ली- नेवार्क और नेवार्क- दिल्ली शामिल हैं।

Advertisement
First Published - January 19, 2022 | 11:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement