भारत

Women’s Day: भारतीय कंपनियों के बोर्ड में महिलाओं की संख्या पिछले पांच वर्षों में बढ़ी: रिपोर्ट

Deloitte ने अपनी इस रिपोर्ट के लिए 50 देशों की 18,000 से अधिक कंपनियों का विश्लेषण किया। इसमें भारत की 400 कंपनियां शामिल हैं।

Published by
भाषा   
Last Updated- March 08, 2024 | 4:11 PM IST

Women’s Day: भारतीय कंपनियों के निदेशक मंडल में पिछले पांच वर्षों के दौरान महिलाओं की संख्या धीरे-धीरे बढ़ी है। डेलॉयट ने शुक्रवार को एक रिपोर्ट में बताया कि 2023 में कंपनियों के बोर्ड में उनकी हिस्सेदारी 18.3 प्रतिशत थी। ‘निदेशक मंडल में महिलाएं: एक वैश्विक परिप्रेक्ष्य’ शीर्षक वाली इस रिपोर्ट में हालांकि कहा गया है कि यह आंकड़ा वैश्विक औसत 23.3 प्रतिशत से कम है।

डेलॉयट ने अपनी इस रिपोर्ट के लिए 50 देशों की 18,000 से अधिक कंपनियों का विश्लेषण किया। इसमें भारत की 400 कंपनियां शामिल हैं।

डेलॉयट दक्षिण एशिया की चेयरपर्सन शेफाली गोराडिया ने कहा, ”निदेशक मंडल की विविधता में एक आदर्श बदलाव जरूरी है। चूंकि कई कंपनियां सीईओ या सीएफओ का अनुभव वालों को बोर्ड में शामिल करना चाहती हैं, इसलिए ये आंकड़े भविष्य के लिए आशावादी नजरिए को नहीं दर्शाते हैं। भारतीय कंपनियों को ऐतिहासिक रुझानों को तोड़ना चाहिए और पिछली भूमिकाओं के मुकाबले क्षमताओं को प्राथमिकता देनी चाहिए।”

Also read: Women’s Day: महिला दिवस पर पीएम मोदी का ऐलान, 100 रुपये सस्ता हुआ LPG सिलेंडर

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जारी रिपोर्ट में कहा गया कि भारतीय उद्योग जगत में महिलाओं की बोर्ड में हिस्सेदारी धीरे-धीरे बढ़ रही है। वर्ष 2023 में निदेशक मंडल में 18.3 प्रतिशत महिलाएं थीं, जबकि यह आंकड़ा 2018 में 13.8 प्रतिशत और 2021 में 17.1 प्रतिशत था।

First Published : March 8, 2024 | 2:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)