facebookmetapixel
Advertisement
जेपी मॉर्गन की यूनिट पर SEBI का तगड़ा एक्शन, ट्रेडर्स के लिए मानी जा रही बड़ी चेतावनीघर खरीदने का बना रहे हैं प्लान? 7% से शुरू हो रहा होम लोन; जानें SBI, HDFC, ICICI समेत किस बैंक की ब्याज दर है सबसे कमटाटा मोटर्स की कारें होंगी महंगी, 1 सितंबर से 25000 रुपये तक बढ़ेंगे दामसुरक्षित निवेश बना सोने-चांदी की तेजी का कारण, सोना ₹1,205 मजबूत, चांदी ₹1,745 चमकीईरान पर ट्रंप की धमकी का तेल बाजार पर असर, कच्चा तेल 2% से ज्यादा उछला, ब्रेंट 94 डॉलर के करीब पहुंचाStock Market Update: सेंसेक्स-निफ्टी सीमित दायरे में; BSE और Groww के शेयरों ने MidCap पर बढ़ाया दबावStocks To Watch Today: शेयर बाजार में आज हलचल तय! Saatvik Green से KFin Tech और Pfizer तक, जानें किन स्टॉक्स पर रहेगी नजरभारत-जापान का रक्षा सहयोग बढ़ेगा, समुद्री सुरक्षा से लेकर जहाजों के विकास तक साथमुफ्त कोचिंग से छोटे शहरों के छात्रों को फायदा, सरकारी नौकरियों में बढ़ सकती है प्रतिस्पर्धाउदारीकरण के 35 साल: आईटी से लेकर खुदरा क्षेत्र में कोलकाता की बदली तस्वीर, मगर आ​र्थिक चुनौतियां बनी रहीं

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज करेंगे बिहार का दौरा

Advertisement

पार्टी के ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष के लक्ष्मण ने बताया कि पालीगंज का कार्यक्रम ‘‘10,000 सामाजिक सम्मेलन’’ के तहत आयोजित किया जा रहा है।

Last Updated- March 09, 2024 | 9:59 AM IST
Union Minister Amit Shah- अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक दिग्गज नेता के स्मारक का उद्घाटन करेंगे और पार्टी के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा की एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रवक्ता मनोज शर्मा के अनुसार यहां पहुंचने पर शाह पटना के बाहरी इलाके में स्थित कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान (एटीएआरआई) जाएंगे।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ एटीएआरआई द्वारा दान में दी गई दो एकड़ भूमि पर दिवंगत कैलाशपति मिश्र के नाम पर एक पार्क विकसित किया गया है। गृह मंत्री पार्क का उद्घाटन करेंगे और दिवंगत नेता की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।’’

मिश्र जनसंघ के वरिष्ठ नेता थे और कर्पूरी ठाकुर के नेतृत्व वाली बिहार सरकार में मंत्री भी रहे और बाद में भाजपा की प्रदेश इकाई के पहले अध्यक्ष बने। समारोह के बाद शाह पालीगंज के लिए रवाना होंगे, जहां वह भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा आयोजित एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

पार्टी के ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष के लक्ष्मण ने बताया कि पालीगंज का कार्यक्रम ‘‘10,000 सामाजिक सम्मेलन’’ के तहत आयोजित किया जा रहा है। इसका मकसद पिछड़े वर्ग के लोगों को केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा उनके कल्याण के लिए उठाए गए कदमों से अवगत कराना है।

Advertisement
First Published - March 9, 2024 | 9:59 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement