facebookmetapixel
Advertisement
भारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान

पहलगाम आंतकी हमले के बाद बुधवार को कैबिनेट की पहली बैठक, सभी मंत्रियों के साथ पीएम मोदी करेंगे चर्चा

Advertisement

CCS की बैठक के बाद भारत ने पिछले बुधवार को पाकिस्तान के साथ राजनयिक संबंधों को कम करने समेत कई कदमों की घोषणा की थी।

Last Updated- April 29, 2025 | 4:14 PM IST
PM Modi
File Photo

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल की पहली बैठक बुधवार को होगी। पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे जिनमें अधिकतर पर्यटक थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की अध्यक्षता में बुधवार को 11 बजे बैठक बुलाई गई है।

पिछले सप्ताह केवल CCS की बैठक हुई

पिछले सप्ताह केंद्रीय मंत्रिमंडल की कोई बैठक नहीं हुई और केवल सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) की बैठक 23 अप्रैल को हुई थी जिसमें पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की गई थी। CCS की बैठक के बाद भारत ने पिछले बुधवार को पाकिस्तान के साथ राजनयिक संबंधों को कम करने समेत कई कदमों की घोषणा की थी।

इन कदमों में सिंधु जल संधि को निलंबित करना, अटारी-वाघा बॉर्डर को बंद करना और भारत में पाकिस्तानी राजनयिक उपस्थिति को कम करना शामिल है।

Also read: Pahalgam Terror Attack: राहुल गांधी, खड़गे ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र- संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग

आतंकियों को कल्पना से बड़ी सजा देंगे- मोदी

इस भीषण आतंकी हमले की घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की धरती से आतंकियों को सख्त संदेश दिया था। उन्होंने कहा था कि पहलगाम हमले के लिए जिम्मेदार हर आतंकवादी और उनके समर्थकों की पहचान की जाएगी, उनका पीछा किया जाएगा और उन्हें ऐसी सजा दी जाएगी जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी।

उन्होंने कहा था, “आज मैं बिहार की धरती से पूरी दुनिया को कहता हूं — भारत हर आतंकी और उनके मददगारों को पहचानकर उनका पीछा करेगा और उन्हें सजा देगा। हम उन्हें धरती के अंतिम छोर तक खदेड़ेंगे।”

Advertisement
First Published - April 29, 2025 | 2:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement