facebookmetapixel
Advertisement
पीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दम

Air India विमान हादसे पर यात्रा उद्योग में भी शोक की लहर, 200 से अधिक लोगों की मौत

Advertisement

एयर इंडिया के इस विमान ने 242 यात्रियों व क्रू सदस्यों के साथ गुरुवार को अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन कुछ मिनट बाद ही यह जमीन पर आ गिरा।

Last Updated- June 12, 2025 | 11:25 PM IST
Air India Plane Crash

हाल के विमानन इतिहास की सबसे बड़ी हवाई दुर्घटना से यात्रा उद्योग में शोक छा गया है। हादसे में 200 से अ​धिक लोगों की मौत हो गई है और कई घायल हैं। एयर इंडिया के इस विमान ने 242 यात्रियों व क्रू सदस्यों के साथ गुरुवार को अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन कुछ मिनट बाद ही यह जमीन पर आ गिरा। यात्रा उद्योग से जुड़े निकायों और संघों ने इस विनाशकारी घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

वर्ल्ड ट्रैवल ऐंड टूरिज्म काउंसिल की अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी जूलिया सिम्पसन ने कहा, ‘डब्ल्यूटीटीसी हादसे से प्रभावित स्थानीय लोगों एवं उन सभी परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है, जिनके सदस्य दुर्घटनाग्रस्त विमान में सवार थे।’

इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स (आईएटीओ) के अध्यक्ष रवि गोसाईं ने कहा, ‘हम अहमदाबाद हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की उड़ान 171 की दुखद दुर्घटना से बहुत स्तब्ध और दुखी हैं। हम उन शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है।’ उन्होंने कहा, ‘यह पूरे यात्रा, पर्यटन और विमानन क्षेत्र के लिए अत्यंत दर्दनाक क्षण है।’

एसोसिएशन ने एयर इंडिया के प्रबंधन, कर्मचारियों और शोक संतप्त परिवारों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए कहा कि एयरलाइन भारतीय विमानन उद्योग का मजबूत स्तंभ रहा है, जो भारत को दुनिया से जोड़ने और स्थानीय पर्यटन के विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। एक यात्रा पोर्टल के वरिष्ठ कार्यकारी ने कहा, ‘यह एक दुखद और यात्रियों के लिए बहुत परेशान करने वाली घटना है। हालांकि हमें यात्रा रद्द करने के लिए कोई पूछताछ नहीं मिली है, लेकिन हम उनकी किसी भी चिंता को दूर करने के लिए तत्पर हैं।’

Advertisement
First Published - June 12, 2025 | 11:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement