facebookmetapixel
Advertisement
ईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेत

PM Modi आज 8 बजे राष्ट्र को संबो​धित करेंगे, ऑपरेशन सिंदूर के बाद होगा पहला बयान

Advertisement

PM Modi address to nation: ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पीएम मोदी का पहला बयान होगा।

Last Updated- May 12, 2025 | 4:31 PM IST
PM Modi
PM Narendra Modi (File Image)

PM Modi address to nation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे। ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पीएम मोदी का पहला बयान होगा। हालांकि उनके संबोधन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन यह उम्मीद है कि पीएम पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई में शुरू किए गए सैन्य अभियान पर राष्ट्र को जानकारी देंगे, जिसमें 26 नागरिकों की जान चली गई।

पीएम मोदी का संबोधन भारत और पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशकों (DGMO) के बीच दोनों पड़ोसियों के बीच चल रहे तनाव के संबंध में प्रस्तावित वार्ता के बाद होगा।

इससे पहले, भारत के सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर पर एक और डीटेल प्रेस ब्रीफिंग की। ब्रीफिंग के दौरान, लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई (Director General Military Operations), वाइस एडमिरल ए. एन. प्रमोद (Director General Naval Operations), और एयर मार्शल एके भारती (Director General Air Operations) ने भी पुष्टि की कि भारतीय हमलों ने पाकिस्तान के अंदर 11 हवाई अड्डों को नष्ट कर दिया और उनकी सैन्य क्षमताओं को महत्वपूर्ण नुकसान पहुंचाया।

सेना ने यह भी स्पष्ट किया कि पाकिस्तान के दावों के विपरीत, भारत के सभी सैन्य अड्डे सुरक्षित, पूरी तरह से चालू और देश के खिलाफ किसी भी खतरे का सामना करने के लिए तैयार हैं।

Advertisement
First Published - May 12, 2025 | 4:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement