facebookmetapixel
महंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेटभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को मिली राहत, निर्यात में जबरदस्त तेजी की उम्मीद

PM मोदी आज जालना-मुंबई वंदे भारत ट्रेन सेवा को दिखाएंगे हरी झंडी

गाड़ी संख्या 02705 जालना-मुंबई वंदे भारत ट्रेन मराठवाड़ा शहर से पूर्वाह्न 11 बजे प्रस्थान करेगी और शाम 6:45 बजे मुंबई पहुंचेगी।

Last Updated- December 30, 2023 | 10:35 AM IST
Yearenders 2023: PM Modi
File Photo: Prime Minister Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को यानी आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जालना-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर इस नयी रेल सेवा की शुरुआत करेंगे।

मध्य रेलवे (सीआर) ने यह जानकारी दी मध्य रेलवे ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश में पुनर्विकसित अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर एक समारोह को संबोधित करते हुए आठ कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे।

गाड़ी संख्या 02705 जालना-मुंबई वंदे भारत ट्रेन मराठवाड़ा शहर से पूर्वाह्न 11 बजे प्रस्थान करेगी और शाम 6:45 बजे मुंबई पहुंचेगी।

मध्य रेलवे की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक ट्रेन मुंबई पहुंचने से पहले पूर्वाह्न 11:55 बजे छत्रपति संभाजीनगर (पूर्व में औरंगाबाद), अपराह्न 1:44 बजे मनमाड जंक्शन, अपराह्न 2:44 बजे नासिक रोड, शाम 5.06 बजे कल्याण जंक्शन, शाम 5.28 बजे ठाणे और शाम 5.50 बजे दादर पर रुकेगी। सीआर ने बताया कि एक जनवरी से ट्रेन का नियमित परिचालन होगा और यह अपराह्न 1:10 बजे सीएसएमटी से रवाना होगी और रात 8:30 बजे जालना पहुंचेगी। वहीं दो जनवरी से यह सुबह 5:05 बजे जालना से रवाना होगी और पूर्वाह्न 11:55 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी।

हालांकि, रेलवे की ओर से किराये का विवरण नहीं दिया गया है। बुधवार को छोड़कर इस ट्रेन का परिचालन हर दिन होगा। नांदेड डिवीजन के मंडल रेलवे प्रबंधक(डीआरएम) नीति सरकार ने संवाददाताओं से कहा कि यह सेवा छत्रपति संभाजीनगर, जालना, नासिक जैसे शहरों को ठाणे और मुंबई जैसे क्षेत्रों से जोड़ेगी।

यह भी पढ़ें : प्रमुख राजनीतिक घटनाओं का रहा अंबार, साल 2023 में लोकलुभावन बनाम कल्याणकारी योजनाओं पर भिड़ती दिखीं पार्टियां

सरकार ने कहा, ‘‘इस सेवा से जालना में राजूर गणपति मंदिर, छत्रपति संभाजीनगर में अजंता एवं एलोरा गुफाओं तथा मनमाड के पास शिरडी के साथ ग्रिशनेश्वर ज्योतिर्लिंग जैसे स्थलों के लिए यात्रा को बढ़ावा मिलेगा। 530 सीट वाली इस ट्रेन को पूरी दूरी तय करने में छह घंटे 50 मिनट का समय लगेगा।’’

First Published - December 30, 2023 | 10:27 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट