facebookmetapixel
Advertisement
विदेशी निवेशकों की खरीदारी से बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 889 अंक उछला, निफ्टी में 265 अंकों की बढ़तपश्चिम एशिया में हवाई हमलों से कच्चा तेल 7% उछला, ब्रेंट क्रूड 90 डॉलर के करीब पहुंचाRBI के दखल और शेयर बाजार की तेजी से रुपया मजबूत, 13 जुलाई के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर बंदSEBI के नए टोटल एक्सपेंस रेश्यो नियम लागू, फिर भी AMC ने बचाया मार्जिन, मुनाफा भी बढ़ाटाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की Q1 में दमदार शुरुआत, ब्रांडेड कारोबार और ग्रोथ पोर्टफोलियो से बिक्री में दोहरे अंक की बढ़तIRDAI ने प्रो टेक जनरल इंश्योरेंस को लाइसेंस दिया, पतंजलि-डीएस ग्रुप के मैग्मा जनरल इंश्योरेंस अधिग्रहण को भी मंजूरीसाइबर हमलों के बढ़ते खतरे से बैंक सतर्क, 5 साल में साइबर बीमा कवर दोगुना कर 10 करोड़ डॉलर तक पहुंचायायूपी में उद्योगों को बड़ी राहत, ₹1 के शुल्क पर शुरू होगा निर्माण; नया भवन विनियम जल्द होगा लागूSBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, चालू वित्त वर्ष का पहला परपेचुअल बॉन्ड इश्यूडिग्री के बाद भी नौकरी की चुनौती, कंपनियों को नहीं मिल रहे तैयार उम्मीदवार

PM मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट: कई X अकाउंट पर FIR, जानकारी मांगी

Advertisement

दिल्ली पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले 7-8 X अकाउंट पर FIR दर्ज की है और X से उनकी जानकारी मांगी है।

Last Updated- July 29, 2026 | 10:56 PM IST
Social Media X
आपत्तिजनक पोस्ट मामले में X को दिल्ली पुलिस का नोटिस।

दिल्ली पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र और अपमानजनक पोस्ट डालने के आरोप में कई सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और ‘एक्स’ से इन अकाउंट के बारे में पूरी जानकारी मांगी है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि यह प्राथमिकी विशेष प्रकोष्ठ की ‘इंटेलिजेंस फ्यूजन ऐंड स्ट्रटेजिक ऑपरेशंस’ (आईएफएसओ) इकाई द्वारा एक शिकायत के बाद दर्ज की गई है और इसने ‘एक्स’ को नोटिस भी जारी किया।

साथ ही चिन्हित पोस्ट को हटाने या उन तक पहुंच को रोकने व जांच के लिए सभी संबंधित इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड को सुरक्षित करने का निर्देश दिया है। ‘एक्स को निर्देश दिया गया है कि वह नोटिस मिलने के तीन घंटे के भीतर इस सामग्री को हटाने या उस तक पहुंच बंद करे। साथ ही जांच के लिए संबंधित सभी डेटा, लॉग और अकाउंट से जुड़ी जानकारी सुरक्षित रखने को भी कहा गया है। 7 से 8 अकाउंट के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 351(3) (आपराधिक धमकी), 353(2) (झूठी जानकारी, अफवाहें, या चिंताजनक खबरें प्रसारित करना) और 356(2) (किसी व्यक्ति को बदनाम करना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

फास्ट ट्रैक कोर्ट ने रिकॉर्ड पर लिया आरोपपत्र

परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक और अन्य कदाचार से जुड़े आपराधिक मामलों की सुनवाई के लिए गठित फास्ट ट्रैक कोर्ट ने बुधवार को नीट प्रश्नपत्र मामले में सीबीआई द्वारा दाखिल आरोप पत्र को रिकॉर्ड पर लिया। विशेष न्यायाधीश अनु ग्रोवर बालीगा ने 13 आरोपियों के खिलाफ केंद्रीय एजेंसी की ओर से दाखिल अंतिम रिपोर्ट को रिकॉर्ड पर लिया और इससे जुड़े अन्य दस्तावेज दाखिल करने के लिए समय दे दिया।

सीबीआई ने अदालत को बताया कि करीब 20,000 पन्नों के दस्तावेज को स्कैन करने का कार्य किया जा रहा है और उन्हें तीन दिन बाद जमा किया जाएगा। इसके बाद अदालत ने मामले की अगली सुनवाई तीन अगस्त तक स्थगित कर दी।

Advertisement
First Published - July 29, 2026 | 10:56 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement