facebookmetapixel
Advertisement
National Testing Agency के 47 अफसरों को सरकार ने किया बर्खास्त, इन अधिकारियों पर होगी क्रिमिनल कार्रवाईBank of India Q1 Results: मुनाफा ₹3,068 करोड़ पर पहुंचा, NII में 12.61% की बड़ी बढ़ोतरीTata Consumer Q1 Results: Q1 में मुनाफा 29% बढ़कर ₹427 करोड़ हुआ, रेवेन्यू भी 12% उछलाUTI म्यूचुअल फंड ने WhatsApp पर शुरू की निवेश और पेमेंट की सुविधा, ऐप बदले बिना पूरा होगा निवेशक्या सिर्फ PF के भरोसे सुरक्षित रहेगा आपका रिटायरमेंट? एक्सपर्ट्स ने समझें निवेश का सही फॉर्मूलाभारत में बैटरी बनेगी तो क्या EV सस्ती हो जाएगी? सरकार के प्लान की पूरी सच्चाईकेमिकल सेक्टर के लिए कैबिनेट का बड़ा फैसला: ‘BHAVYA Rasayan’ योजना को मंजूरी, डेवलप होंगे 3 केमिकल पार्क‘प्रिजम्पटिव टैक्सेशन स्कीम’ का उठाने जा रहे हैं फायदा? ITR Filing से पहले समझ लें नियम, नहीं तो आएगा नोटिसEPFO ने मेंबर्स को भेजना शुरू किया FY26 का 8.25% ब्याज, ऐसे चेक करें अपना PF बैलेंसHindustan Zinc Q1 Results: शुद्ध मुनाफा 145% बढ़कर 5469 करोड़ हुआ, प्रति शेयर ₹11 डिविडेंड का ऐलान

Muharram 2023: झारखंड में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई, ड्रोन तैनात

Advertisement

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि स्थिति पर नजर रखने के लिए रांची में अहम स्थानों पर ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा और सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।

Last Updated- July 29, 2023 | 1:08 PM IST
Muharram procession

Muharram 2023:  झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में शनिवार को सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए, ताकि दिन में मुहर्रम (Muharram) का जुलूस निकाले जाते समय किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि स्थिति पर नजर रखने के लिए रांची में अहम स्थानों पर ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा और सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।

रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) किशोर कौशल ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘चूंकि मुहर्रम एक बड़ा अवसर है और इस दिन शहर में कई जुलूस निकाले जाते हैं, इसलिए किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए संवेदनशील स्थानों पर भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती सहित सभी एहतियाती कदम सुनिश्चित किए गए हैं।’’

ये भी पढ़ें : बंगाल की खाड़ी में 48 घंटे से फंसे थे 36 मछुआरे, Indian Navy ने किया रेस्क्यू

उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से पूरे शहर को आठ हिस्सों में बांटा गया है और जोनल मजिस्ट्रेट एवं उप पुलिस अधीक्षकों (डीएसपी) की तैनाती की गई है। एसएसपी ने कहा, ‘‘पुलिस उपद्रवियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल करेगी।’’

राज्य पुलिस मुख्यालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार, रांची, जमशेदपुर, पलामू, बोकारो, गिरिडीह, लोहरदगा और हजारीबाग जैसे जिलों में पर्याप्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारियों से सोशल मीडिया मंचों पर भी नजर रखने के लिए कहा गया है, ताकि कोई अफवाह न फैला सके।

Advertisement
First Published - July 29, 2023 | 1:04 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement