facebookmetapixel
Advertisement
शॉर्ट टर्म कमाई पर दबाव संभव पर लॉन्ग टर्म संभावनाएं मजबूत: चिराग सीतलवाडSUV मांग से चमका Mahindra & Mahindra, ट्रैक्टर सेगमेंट में जोखिम के बावजूद ब्रोकरेज बुलिशDMart का तिमाही नतीजा रहा है बेहतर, फिर भी ब्रोकरेज बंटे; शेयर में उतार-चढ़ावMSCI EM इंडेक्स में पैसिव निवेश खींचने में भारत पर भारी पड़ी अकेली ताइवानी कंपनीअमेरिका-ईरान समझौते की उम्मीद से रुपये की 5 दिन की गिरावट थमी, बॉन्ड में भी आई तेजीECLGS 5.0 से MSME लोन में तेजी की उम्मीद, बैंकिंग सेक्टर को मिलेगा बड़ा सहाराअमेरिका-ईरान में शांति के आसार से चढ़े बाजार, सेंसेक्स 941 अंक उछला, तेल में गिरावटविदेशी विश्वविद्यालयों के भारत आने से बढ़ेगी फैकल्टी डिमांड, वेतन और प्रतिस्पर्धा में आएगा उछालभारत-वियतनाम संबंधों में नया अध्याय: 25 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्य, रक्षा और डिजिटल सहयोग को मिली रफ्तारगारंटी मिले तभी देंगे Vodafone Idea को कर्ज, बैंक मांग रहे प्रमोटर सपोर्ट

IRCTC वेबसाइट, ऐप ठप: हजारों यात्रियों को हुई परेशानी

Advertisement

यूजर्स की शिकायतें भुगतान में रुकावट और टिकट प्राप्त करने में समस्या से जुड़ी थीं।

Last Updated- November 02, 2024 | 6:17 PM IST
IRCTC

भारतीय रेलवे कैटरिंग और टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) की वेबसाइट और ऐप में शनिवार, 2 नवंबर को सुबह तकनीकी समस्या आ गई, जिससे कई यूजर्स को असुविधा का सामना करना पड़ा। Downdetector के अनुसार, देशभर में 200 से अधिक यूजर्स ने इस समस्या की शिकायत की है।

यूजर्स की शिकायतें भुगतान में रुकावट और टिकट प्राप्त करने में समस्या से जुड़ी थीं। रिपोर्ट के मुताबिक, 66 प्रतिशत शिकायतें वेबसाइट से, 21 प्रतिशत ऐप से और 13 प्रतिशत टिकटिंग से संबंधित थीं। मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु, चेन्नई, लखनऊ और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों से सबसे अधिक शिकायतें आईं।

सुबह 10:04 बजे IRCTC सेवाओं में रुकावट की 140 शिकायतें आईं, जो 11:04 बजे तक बढ़कर 222 हो गईं। इसके बाद शिकायतों की संख्या धीरे-धीरे कम हुई। यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर अपनी नाराज़गी जताई। एक यूजर ने लिखा, “IRCTC ऐप की सेवा बहुत खराब है। तत्काल टिकट बुकिंग के समय सर्वर डाउन हो जाता है, जिससे बुकिंग में समस्या होती है। IRCTC और भारतीय रेलवे को इस मुद्दे का समाधान गंभीरता से करना चाहिए।”

गौर करने वाली बात है कि सार्वजनिक क्षेत्र की इस कंपनी के दूसरे तिमाही के नतीजे सोमवार, 4 नवंबर को घोषित होने वाले हैं। शुक्रवार को मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान IRCTC के शेयर NSE पर 1.27% की बढ़त के साथ ₹831.75 पर बंद हुए।

Advertisement
First Published - November 2, 2024 | 6:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement