facebookmetapixel
Advertisement
EV खरीदने वालों की कतार लंबी! जुलाई में इलेक्ट्रिक दोपहिया की बिक्री 88% बढ़ी, कंपनियां मांग पूरी करने में नाकामStocks to Watch Today: रिलायंस-रोल्स रॉयस की बड़ी डील से लेकर BEML के ऑर्डर तक, आज इन शेयरों में दिख सकता है एक्शनविकास के अगले चरण के लिए भूमि व कारोबारी माहौल में सुधार जरूरी: प्रधानमंत्री मोदी तमिलनाडु में सरकार के 100 दिन, एमजीआर की याद दिला रहे विजयपश्चिम बंगाल में कारोबार को बढ़ावा, नई सरकार के पहले 100 दिन में निवेश पर जोर1991 के आ​र्थिक सुधारों से उद्योग को मिला प्रतिस्पर्धा का भरोसा, औद्योगिक और व्यापार नीति में तालमेल बिठाना जरूरीऑफर फॉर सेल के जरिये जुटाई गई रकम में उफान, LIC का अहम योगदानQ1 Results: लिस्टेड कंपनियों के मुनाफे में 16% की तेज बढ़त, BFSI और मेटल सेक्टर का बड़ा योगदानRBI के फैसले से बैंकों में हलचल, FCNR(B) जमा जुटाने की रफ्तार बढ़ीबाजार हलचल: प्री-आईपीओ शेयर, नया SLB कॉन्ट्रैक्ट और UPI नियम पर नजर

भारत ने विदेशी छात्रों के लिए दो विशेष श्रेणी के वीजा शुरू किए

Advertisement

एसआईआई पोर्टल से उन विदेशी छात्रों की दाखिला प्रक्रिया सुविधाजनक बनेगी जो भारत में दीर्घकालिक या अल्पकालिक कोर्स करना चाहते हैं।

Last Updated- January 05, 2025 | 11:02 PM IST
Two special category visas introduced for foreign students विदेशी छात्रों के लिए दो विशेष श्रेणी के वीजा शुरू

भारत ने देश के शैक्षणिक संस्थानों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक विदेशी छात्रों के लिए दो विशेष श्रेणी के वीजा शुरू किए हैं। अधिकारियों ने कहा कि गृह मंत्रालय ने ‘ई-छात्र वीजा’ और ‘ई-छात्र-एक्स’ वीजा पेश किए हैं और सभी आवेदकों को सरकार द्वारा शुरू किए गए ‘स्टडी इन इंडिया’ (एसआईआई) पोर्टल का उपयोग करना होगा। उन्होंने कहा कि ई-छात्र वीजा सुविधा का लाभ एसआईआई पोर्टल पर पंजीकृत पात्र विदेशी छात्र उठा सकते हैं, जबकि ई-छात्र-एक्स वीजा का लाभ ई-छात्र वीजा धारकों के साथ रहने वालों को मिलेगा।

एसआईआई पोर्टल से उन विदेशी छात्रों की दाखिला प्रक्रिया सुविधाजनक बनेगी जो भारत में दीर्घकालिक या अल्पकालिक कोर्स करना चाहते हैं। छात्रों को ‘इंडियन वीजा ऑनलाइन’ पोर्टल पर अलग से वीजा के लिए आवेदन करना होगा, लेकिन उनके आवेदन की प्रामाणिकता एसआईआई आईडी द्वारा जांची जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि इसलिए छात्रों के लिए एसआईआई वेबसाइट के माध्यम से भारतीय उच्च शिक्षण संस्थानों में आवेदन करना अनिवार्य है।

अधिकारियों ने बताया कि ई-छात्र वीजा ऐसे विदेशी नागरिकों को दिया जाएगा, जो भारत में अध्ययन के लिए दाखिला लेंगे और जो भारत में वैधानिक व नियामक निकाय द्वारा विधिवत मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों में नियमित, पूर्णकालिक, स्नातक, स्नातकोत्तर, पीएचडी और ऐसे अन्य औपचारिक प्रोग्राम में अध्ययन करना चाहते हैं।

Advertisement
First Published - January 5, 2025 | 11:02 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement