facebookmetapixel
Advertisement
₹9,000 करोड़ की जमीन, ₹2,000 करोड़ सालाना किराया… Lodha पर दो बड़े ब्रोकरेज बुलिश, टारगेट ₹1,430 तकHUL Share Price: कमजोर तिमाही नतीजों के बाद HUL के शेयर 5% तक लुढ़के; मुनाफा उम्मीद से रहा कमकोरम पर अनिश्चितता के बीच टाटा संस ने 18 अगस्त को बुलाई AGM, चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के भविष्य पर भी रहेगी नजरGold, Silver Price Today: फेड की बैठक से पहले सोना 4,100 डॉलर और चांदी 60 डॉलर से नीचे, MCX पर भी फिसले भावबिना कमीशन और बिना गोदाम के कमाई कैसे करती है Meesho? समझिए पूरा बिजनेस मॉडलभारत में विदेशी डॉलर की बंपर एंट्री! RBI की FCNR-B योजना से $70 अरब तक जुटने की उम्मीदICAR रिपोर्ट: खेती में वैज्ञानिक शोध बना गेमचेंजर, किसानों की आय बढ़ाने में निभाई सबसे बड़ी भूमिकाAI के दौर में 3-5 इंजीनियरों की छोटी टीम क्यों बना रही Mphasis? समझिए नया मॉडलक्रेडिट कार्ड ग्राहक अब कर्ज लेने के बजाय पूरा बिल चुका रहे हैं? SBI Cards के नतीजों से मिला बड़ा संकेतStock Market Update: उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स-निफ्टी की सुस्त चाल, केमिकल इंडेक्स 1% लुढ़का

Air India के सीईओ ने कर्मचारियों से कहा- उड़ान में किसी भी अनुचित व्यवहार की जानकारी तुरंत दें

Advertisement
Last Updated- January 06, 2023 | 12:08 PM IST
Air India

एअर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) कैंपबेल विल्सन ने कर्मचारियों से कहा है कि उड़ान में किसी भी अनुचित व्यवहार की तुरंत जानकारी दें, भले ही ऐसा प्रतीत क्यों न हो कि मामला निपट गया है।

एअर इंडिया के एक विमान में पेशाब किए जाने के मामले को लेकर मचे बवाल के बाद एयरलाइन कर्मचारियों के साथ एक आंतरिक संवाद में उन्होंने कहा, ‘‘ प्रभावित यात्री की पीड़ा को हम पूरी तरह से समझते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ बात जितनी बताई गई थी उससे कहीं अधिक पेचीदा है, स्पष्ट रूप से इससे सबक लेना चाहिए।’’ विल्सन ने कहा, ‘‘ सबसे जरूरी यह है कि अगर विमान में इस स्तर का अनुचित व्यवहार किया गया है, तो हमें जितनी जल्दी हो अधिकारियों को इसकी जानकारी देनी चाहिए, चाहे यह प्रतीत क्यों न होता हो कि उसमें शामिल पक्षों ने मामला निपटा लिया है।’’

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया था कि एअर इंडिया की न्यूयॉर्क-दिल्ली उड़ान में 26 नवंबर को हुई आश्चर्यजनक घटना के 10 दिन बाद पेरिस-दिल्ली उड़ान में भी ‘‘शराब के नशे में धुत’’ पुरुष यात्री द्वारा महिला यात्री के कंबल पर ‘‘पेशाब करने’’ का मामला सामने आया था, लेकिन आरोपी के लिखित रूप से माफी मांगने के बाद उसके खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की गई।

अधिकारियों ने बताया कि घटना छह दिसंबर को एअर इंडिया की उड़ान संख्या 142 में हुई और विमान के पायलट ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) को इस मामले की जानकारी दी थी, जिसके बाद यात्री को हिरासत में ले लिया गया था।

Advertisement
First Published - January 6, 2023 | 11:16 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement