facebookmetapixel
Advertisement
पीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दम

IIT टॉपर, ASI से गोल्ड मेडल, रॉकेट टेक्नोलॉजी में महारत; जानिए कौन हैं ISRO के नए चीफ वी नारायणन

Advertisement

प्रतिष्ठित वैज्ञानिक नारायणन (एपेक्स ग्रेड), रॉकेट और अंतरिक्ष यान प्रणोदन प्रणालियों (spacecraft propulsion systems) के विशेषज्ञ हैं।

Last Updated- January 08, 2025 | 12:09 PM IST
वी नारायणन को नया अंतरिक्ष सचिव और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। फोटो: LPSC

प्रतिष्ठित वैज्ञानिक वी नारायणन को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का अध्यक्ष और नया अंतरिक्ष सचिव नियुक्त किया गया है। वह 14 जनवरी से वर्तमान अध्यक्ष एस सोमनाथ की जगह लेंगे। नारायणन अभी लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम्स सेंटर (LPSC) के डायरेक्टर हैं।

कार्मिक और प्रशिक्षण मंत्रालय के कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने अपने आदेश में कहा है, “कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 14 जनवरी से दो साल के लिए या फिर अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, अंतरिक्ष विभाग के सचिव और अंतरिक्ष आयोग के अध्यक्ष के रूप में वी नारायणन की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।”

एपेक्स ग्रेड के जाने माने वैज्ञानिक नारायणन, रॉकेट और spacecraft propulsion systems के विशेषज्ञ हैं।

IIT खड़गपुर के पूर्व छात्र नारायणन

नारायणन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर के पूर्व छात्र हैं, जहां उन्होंने 1989 में क्रायोजेनिक इंजीनियरिंग में प्रथम रैंक के साथ एम.टेक पूरा किया और 2001 में एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। उन्हें कई प्रतिष्ठित पुरस्कार मिले हैं, जिनमें एम.टेक में प्रथम रैंक के लिए आईआईटी खड़गपुर से रजत पदक, एस्ट्रोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया (ASI) से स्वर्ण पदक, रॉकेट और संबंधित टेक्नोलॉजी के लिए ASI पुरस्कार और हाई एनर्जी मैटेरियल्स सोसाइटी ऑफ इंडिया से टीम पुरस्कार शामिल हैं।

उन्हें सत्यभामा विश्वविद्यालय, चेन्नई द्वारा डॉक्टर ऑफ साइंस (ऑनोरिस कॉसा) की मानद उपाधि भी प्रदान की गई है। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद, नारायणन ने 1984 में ISRO में शामिल होने से पहले डेढ़ साल तक TI डायमंड चेन लिमिटेड, मद्रास रबर फैक्ट्री, BHEL त्रिची और BHEL रानीपेट में काम किया। इस दौरान उन्होंने अलग अलग पदों पर काम किया और अंततः जनवरी 2018 में LPSC के निदेशक बने।

ISRO में अपने करियर के शुरुआती दौर में, नारायणन ने रोहिणी साउंडिंग रॉकेट और संवर्धित उपग्रह प्रक्षेपण यान के लिए ठोस प्रणोदन प्रणाली (solid propulsion system) को पूरा करने में अपना योगदान दिया। GSLV Mk III वाहन के C25 क्रायोजेनिक प्रोजेक्ट के प्रोजेक्ट डायरेक्टर के रूप में, उन्होंने उस टीम का नेतृत्व किया जिसने तरल ऑक्सीजन और तरल हाइड्रोजन का उपयोग करके 20-टन थ्रस्ट इंजन द्वारा संचालित C25 क्रायोजेनिक स्टेज को सफलतापूर्वक विकसित किया। उन्होंने GSLV Mk III वाहन के पहले लॉन्च में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे यह चालू हो गया।

जब भारत को GSLV Mk II यान के लिए क्रायोजेनिक टेक्नोलॉजी देने से मना कर दिया गया, तो नारायणन ने क्रायोजेनिक अपर स्टेज (CUS) के सफल विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा इसके संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Advertisement
First Published - January 8, 2025 | 12:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement