facebookmetapixel
Advertisement
TCS के नतीजों से पहले IT शेयरों में दबाव, Nifty IT फिसला; Infosys, TCS और HCLTech में बिकवालीDL New Rules: महाराष्ट्र में 1 अगस्त से बदल जाएंगे नियम, सरकार के किया बड़ा बदलावFTA Review: 16 साल में 10 गुना बढ़ा व्यापार घाटा! अब FTA बदलने की तैयारी में भारतInsurance Industry में तेजी लौट आई, मई के मुकाबले जून में बड़ा उछालभारत 75 तरह के मसाले बनाता है, फिर भी क्यों पिछड़ रहा है? रिपोर्ट ने बताईं 5 सबसे बड़ी चुनौतियांभारत में 3.9 करोड़ Crypto निवेशकों के बीच RBI की नई चेतावनीIMF Report: भारत की ग्रोथ घटाई, लेकिन दुनिया की सबसे तेज अर्थव्यवस्थाओं में बरकरारतेल, टैंकर और भारतीयों की सुरक्षा… पश्चिम एशिया में क्या कर रहा है भारत?Ford की भारत में बड़ी वापसी! कोयंबतूर में खोला तीसरा ग्लोबल सेंटर, 800 कर्मचारियों की होगी क्षमताGen Z और Tier-2, Tier-3 शहरों ने बढ़ाई Credit Card कंपनियों की उम्मीदें

Haryana Violence: नूंह, पलवल में मोबाइल इंटरनेट, SMS सेवाओं पर लगी रोक को बढ़ाया गया

Advertisement

आधिकारिक आदेश में कहा गया कि पलवल जिले में इन दोनों सेवाओं का निलंबन 7 अगस्त शाम 5 बजे तक बढ़ा दिया गया है

Last Updated- August 06, 2023 | 9:29 AM IST
Haryana Violence

हरियाणा सरकार ने शनिवार को नूंह में मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं का निलंबन 8 अगस्त तक बढ़ा दिया। यह जानकारी एक आधिकारिक आदेश से मिली।

आधिकारिक आदेश में कहा गया कि पलवल जिले में इन दोनों सेवाओं का निलंबन 7 अगस्त शाम 5 बजे तक बढ़ा दिया गया है।

विश्व हिंदू परिषद की शोभायात्रा को रोकने की कोशिश को लेकर 31 जुलाई को नूंह में हुई झड़प के बाद मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवाएं निलंबित कर दी गई थीं। बाद में यह झड़प गुरुग्राम और राज्य के अन्य जिलों में फैल गई। झड़पों में छह लोगों की मौत हो गई है।

मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं का निलंबन बढ़ाने का आदेश अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) टी वी एस एन प्रसाद ने शनिवार शाम को जारी किया। हरियाणा सरकार ने इससे पहले मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं को निलंबित कर दिया था और बाद में इसे 5 अगस्त तक बढ़ा दिया था।

आदेश में कहा गया, ‘यह आदेश जिला नूंह के अधिकार क्षेत्र में शांति और सार्वजनिक व्यवस्था में किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए बढ़ाया गया है और 08.08.2023 (रात 11:59 बजे) तक लागू रहेगा।’

वहीं, एक अलग आदेश में, अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) ने कहा, ‘यह आदेश जिला पलवल, हरियाणा के अधिकार क्षेत्र में शांति और सार्वजनिक व्यवस्था की किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए बढ़ाया गया है, और 07.08.2023 (शाम पांच बजे) तक लागू रहेगा।’

Advertisement
First Published - August 6, 2023 | 9:29 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement