facebookmetapixel
Advertisement
आइसलैंड में गूंजी भारतीय आमों की मिठास, निर्यात की संभावना तलाशने में जुटी सरकारExplainer: नौकरी और फ्रीलांसिंग दोनों से हुई कमाई? नोटिस से बचने के लिए समझ लें टैक्स के नियमअब बच्चों से सीख रहे हैं माता-पिता! UPI से निवेश तक Gen Z संभाल रही है परिवार की फाइनेंस क्लासOPS पर सरकार का बड़ा फैसला! 2004 के बाद नौकरी वालों को भी मिलेगी पुरानी पेंशन? जानिए पूरा मामलाअयोध्या राम मंदिर दान विवाद: चंपत राय व अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा, पुलिस ने 8 आरोपियों को किया गिरफ्तारSEBI ने नहीं मानी अनिल अंबानी की बात, ₹6,526 करोड़ के मामले में सेटलमेंट की अर्जी खारिजबारिश ने दिया धोखा तो महंगी हो जाएंगी दाल, सब्जियां और तेल! जानिए कितना बढ़ सकता है असरChatGPT बनाने वाली OpenAI का IPO टला! अब 2027 तक करना पड़ सकता है इंतजार, जानिए क्यों बदला प्लानदक्षिण कोरिया के शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, कोस्पी 8% से ज्यादा टूटा; 20 मिनट के लिए रोकनी पड़ी ट्रेडिंगCredit Card New Rules: अब क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करना होगा महंगा, जानिए 1 जुलाई से क्या-क्या बदल रहा है

Gyanvapi Case: ASI को ज्ञानवापी परिसर की सर्वे रिपोर्ट सौंपने के लिए मिला

Advertisement

ASI ने शुक्रवार को अदालत से सर्वे रिपोर्ट जमा करने के लिए 15 दिन और समय की मांग की थी, जिस पर शनिवार को सुनवाई करते हुए अदालत ने 10 दिन का समय दिया है।

Last Updated- November 18, 2023 | 5:04 PM IST
तहखाने में पूजा की इजाजत को चुनौती देने वाली मस्जिद कमेटी की याचिका पर 1 अप्रैल को सुनवाई SC to hear on Apr 1 Gyanvapi committee's plea on allowing prayers in cellar
Representative Image

Gyanvapi Case: वाराणसी की जिला अदालत ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के वैज्ञानिक सर्वे की रिपोर्ट सौंपने के लिए 10 दिन का और समय दिया है। इसके पहले अदालत ने एएसआई को ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के सर्वे की रिपोर्ट सौंपने के लिए 17 नवम्बर तक का समय दिया था।

एएसआई ने शुक्रवार को अदालत से सर्वे रिपोर्ट जमा करने के लिए 15 दिन और समय की मांग की थी, जिस पर शनिवार को सुनवाई करते हुए अदालत ने 10 दिन का समय दिया है।

अदालत ने कहा है कि किसी भी हाल में 28 नवंबर को एएसआई सर्वे रिपोर्ट जमा करे। हिन्दू पक्ष के अधिवक्ता मदन मोहन यादव ने बताया कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को ज्ञानवापी परिसर की सर्वे रिपोर्ट 17 नवम्बर को जमा करना था, परंतु सर्वेक्षण में इस्तेमाल तकनीकी रिपोर्ट न आ पाने की वजह से शुक्रवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने जिला जज ए के विश्वेश की अदालत में रिपोर्ट जमा करने के लिए 15 दिन और समय की मांग की थी, जिस पर शनिवार को सुनवाई करते हुए जिला जज ने सर्वे रिपोर्ट जमा करने के लिए 10 दिन का और समय दिया है। यह अवधि 28 नवंबर को पूरी होगी।

केन्द्र सरकार के अधिवक्ता अमित श्रीवास्तव ने दो नवंबर को बताया था कि एएसआई ने ज्ञानवापी परिसर में सर्वे का काम पूरा कर लिया है, लेकिन सर्वे की रिपोर्ट और इस कवायद में इस्तेमाल किये गए उपकरणों की रिपोर्ट संकलित करने में कुछ और समय लग सकता है।

इसके पहले अर्जी पर सुनवाई करते हुए जिला न्यायाधीश ए. के. विश्वेश ने एएसआई को रिपोर्ट जमा करने के लिए 17 नवंबर तक का समय दिया था। एएसआई को इससे पहले छह अक्टूबर तक रिपोर्ट देनी थी लेकिन बाद में उसे तीन नवंबर तक इसे जमा करने के निर्देश दिये गये थे।

जिला अदालत ने गत 21 जुलाई को एएसआई को ज्ञानवापी परिसर का सर्वे कर चार अगस्त तक रिपोर्ट पेश करने को कहा था और 24 जुलाई को सर्वे शुरू होने के बाद पहले उच्चतम न्यायालय और फिर इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश से तीन अगस्त तक काम रुका रहा। उसके बाद एएसआई ने सर्वे का काम पूरा करने के लिए चार हफ्ते का और वक्त मांगा था।

वाराणसी की जिला अदालत ने पांच अगस्त को सर्वे रिपोर्ट पेश करने के लिए चार हफ्ते का और समय दिया था। उसके बाद अदालत ने आठ सितंबर को एएसआई को सर्वे का काम पूरा करने के लिए चार हफ्ते का समय और दिया था।

Advertisement
First Published - November 18, 2023 | 5:04 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement