facebookmetapixel
Advertisement
AM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीत

झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले को फ्लैट, वीर सावरकर कॉलेज की नींव…विधान सभा चुनाव से पहले PM मोदी का दिल्ली को सौगात

Advertisement

प्रधानमंत्री ने दिल्ली विश्वविद्यालय की 600 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली तीन नयी परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

Last Updated- January 03, 2025 | 2:41 PM IST
Narendra Modi
दिल्ली में अलग विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी | फोटो क्रेडिट: PTI

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को राजधानी दिल्ली के अशोक विहार स्थित स्वाभिमान अपार्टमेंट में इन-सीटू स्लम पुनर्वास परियोजना के अंतर्गत झुग्गी झोपड़ी (जेजे) के निवासियों के लिए 1,675 नए फ्लैटों का उद्घाटन किया और लाभार्थियों को उसकी चाबियां भी सौंपीं।

प्रधानमंत्री ने इसके अलावा दिल्ली विश्वविद्यालय के 600 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली तीन नयी परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इनमें पूर्वी दिल्ली के सूरजमल विहार में पूर्वी परिसर, द्वारका में पश्चिमी परिसर और नजफगढ़ के रोशनपुरा में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस वीर सावरकर कॉलेज का भवन शामिल है।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने रिमोट के माध्यम से नौरोजी नगर में विश्व व्यापार केंद्र (WTC) और सरोजिनी नगर में जनरल पूल आवासीय आवास (GPRA) टाइप-II क्वार्टर जैसी दो शहरी पुनर्विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया। स्वाभिमान अपार्टमेंट में इन नवनिर्मित फ्लैटों के उद्घाटन से दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) द्वारा दूसरी सफल इन-सीटू स्लम पुनर्वास परियोजना पूरी हो गई। इस परियोजना का उद्देश्य दिल्ली में झुग्गी बस्तियों के निवासियों को उचित सुख-सुविधाओं से सुसज्जित बेहतर और स्वस्थ परिवेश देना है।

बता दें कि इन फ्लैट के निर्माण में केंद्र सरकार द्वारा प्रति फ्लैट 25 लाख रुपये खर्च किए जाते हैं। इसमें लाभार्थी को कुल राशि का सात प्रतिशत से भी कम भुगतान करना होता है।  इसमें लाभार्ती को मामूली रूप से 1.42 लाख रुपये और रखरखाव के पांच साल के लिए 30,000 रुपये देने होते हैं। इन फ्लैटों के उद्घाटन से पहले प्रधानमंत्री ने पूरे स्वाभिमान अपार्टमेंट का मुआयना किया और लाभार्थियों व उनके परिवार के सदस्यों से बातचीत भी की।

नौरोजी नगर में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर द्वारा 600 से ज्यादा क्वार्टरों को अत्याधुनिक वाणिज्यिक टावरों से बदलकर इस क्षेत्र को परिवर्तित कर दिया है और साथ ही इससे उन्नत सुविधाओं वाले लगभग 34 लाख वर्ग फीट प्रीमियम वाणिज्यिक स्थल भी बनाया गया है।

CBSE को मिला नया परिसर

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर दिल्ली के द्वारका में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के एकीकृत कार्यालय परिसर का भी उद्घाटन किया। इस पर करीब 300 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इसमें कार्यालय, ऑडिटोरियम, डेटा सेंटर और जल प्रबंधन प्रणाली आदि शामिल हैं। पर्यावरण के अनुकूल इस भवन का निर्माण उच्च पर्यावरणीय मानकों के अनुसार किया गया है और इसे भारतीय हरित भवन परिषद (IGBC) के प्लेटिनम रेटिंग मानकों के अनुसार डिजाइन किया गया है।

केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार की ओर से विकास की इन योजनाओं का ऐसे समय में उद्घाटन और शिलान्यास किया गया है जब राष्ट्रीय राजधानी में इसी साल फरवरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का मुकाबला 2013 से सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी (AAP) से है। आप अपनी सत्ता बरकरार रखने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। इस कार्यक्रम में आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना और दिल्ली के सभी सांसद मौजूद थे।

Advertisement
First Published - January 3, 2025 | 2:36 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement