facebookmetapixel
Advertisement
ICICI, HDFC, SBI और AU Bank? ब्रोकरेज ने चुने BFSI सेक्टर के टॉप पिक्सGold-Silver Price Today: सोने के दामों में गिरावट, चांदी के भी गिरे भाव; जानें आज के ताजा रेटHAL दे सकती है बड़ा डिविडेंड, 29 जून को बोर्ड बैठक में होगा फैसलाईरान-अमेरिका समझौते की उम्मीद से सस्ता हुआ कच्चा तेल, कई महीनों बाद 80 डॉलर के नीचे आयाराज्यों ने बॉन्ड बाजार से जुटाए ₹20,461 करोड़, जानिए किस राज्य को मिला सबसे सस्ता कर्जईरान संकट का असर! सरकार ने डीजल और ATF निर्यात पर बढ़ाया टैक्स, क्या महंगा होगा सफर?10 साल में राज्यों का कर्ज ₹31 लाख करोड़ से बढ़कर ₹90 लाख करोड़ईरान-अमेरिका समझौते से भारत को बड़ी राहत, फिर भी तेल सस्ता होने में लग सकते हैं कई महीने!Corporate Bonds: सस्ती उधारी ने बढ़ाया कंपनियों का उत्साह, रिकॉर्ड फंड जुटाने की तैयारीदुनिया को बराबरी पर लाने की बात, G7 में गूंजा भारत का संदेश

RFL मामले में ED की छापेमारी पूरी, दस्तावेज और डिजिटल डाटा किया जब्त

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी के दौरान डिजिटल साक्ष्य सहित 'संवेदनशील' दस्तावेज जब्त किए गए और आपराधिक गतिविधियों से उत्पन्न बड़े पैमाने पर अपराध की आय की पहचान की गई।

Last Updated- January 06, 2024 | 1:00 PM IST
Enforcement Directorate
Representative Image

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रेलिगेयर फिनवेस्ट लिमिटेड (आरएफएल) से दो हजार करोड़ रुपये से अधिक के धन के कथित हेरफेर से जुड़े धनशोधन मामले की जांच के हिस्से के रूप में शनिवार को अपनी छापेमारी पूरी कर ली। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि एजेंसी ने शुक्रवार को छापेमारी शुरू की थी और दिल्ली-एनसीआर में नौ स्थानों पर छापा मारा गया, जिसमें आरएफएल, एम3एम इंडिया होल्डिंग्स, आरएचसी होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड, हिलग्रो इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड, डायोन ग्लोबल सॉल्यूशंस और प्रियस कमर्शियल के कॉर्पोरेट कार्यालय शामिल थे।

सूत्रों ने कहा कि छापेमारी शनिवार को समाप्त हुई। अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी के दौरान डिजिटल साक्ष्य सहित ‘संवेदनशील’ दस्तावेज जब्त किए गए और आपराधिक गतिविधियों से उत्पन्न बड़े पैमाने पर अपराध की आय की पहचान की गई।

ईडी का मामला दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की प्राथमिकी से उत्पन्न हुआ था। एजेंसी ने फोर्टिस के पूर्व प्रवर्तकों-मलविंदर मोहन सिंह व शिविंदर मोहन सिंह और रेलिगेयर एंटरप्राइजेज लिमिटेड के मुख्य प्रबंध निदेशक (सीएमडी) सुनील गोधवानी को गिरफ्तार किया था।

Advertisement
First Published - January 6, 2024 | 1:00 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement