facebookmetapixel
Advertisement
बाजार में दमदार वापसी! सेंसेक्स 444 अंक चढ़ा, कच्चे तेल ने दिया सहाराSIP की बेस्ट डेट कौन-सी है? Market Crash में SIP रोकें या जारी रखें?राष्ट्रपति भवन, संसद बनाने वाली CPWD अब क्यों नहीं रही सरकार की पहली पसंद?Auto Sales June 2026: यात्री वाहनों की बिक्री ने जून में पकड़ी रफ्तार, 4 लाख यूनिट से ज्यादा रहने का अनुमानEdelweiss MF की बड़ी कामयाबी, इक्विटी AUM ₹1 लाख करोड़ के पार; SIP बुक ₹690 करोड़WhatsApp के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार की नजर, फर्जी पहचान और धोखाधड़ी का बढ़ा खतरादिल्ली को मिलेगी 6-लेन टनल, द्वारका एक्सप्रेसवे से वसंत कुंज तक सफर होगा आसान, ₹6,970 करोड़ की परियोजना मंजूरभारतीय बाजार कमजोर नहीं, SIP जारी रखें; राधिका गुप्ता ने दिया निवेश का बड़ा मंत्रक्या महिलाएं ब्रांड देखकर चुनती हैं म्युचुअल फंड? रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाले खुलासेEPFO Portal Down: PF क्लेम अटका, पासबुक नहीं होगी डाउनलोड; जानें कब बहाल होंगी सेवाएं

CBIC अब दैनिक आधार पर जारी करेगा करेंसी एक्सचेंज रेट

Advertisement
Last Updated- April 16, 2023 | 3:41 PM IST
CBIC currency

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा-शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) अपने एकीकृत सीमा शुल्क पोर्टल पर मुद्रा विनिमय की दरों को पखवाड़े के बजाय दैनिक आधार पर जारी करने की व्यवस्था जल्द ही शुरू करने वाला है।

दैनिक आधार पर मुद्रा विनिमय दर सीमा शुल्क या कस्टम पोर्टल पर जारी होने से विनिमय दरों में होने वाले उतार-चढ़ाव पर नजर रखने में मदद मिलेगी और आयातकों एवं निर्यातकों को दैनिक दरों के आधार पर सीमा-शुल्क दरों की गणना करने में मदद मिलेगी। फिलहाल सीबीआईसी हर पखवाड़े 22 मुद्राओं की विनिमय दरों को अधिसूचित करता है।

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) से हासिल दरों के आधार पर सीबीआईसी यह काम हर महीने के पहले और तीसरे बृहस्पतिवार को करता है। उसके अगले दिन से ही नई दर लागू हो जाती है। एक अधिकारी ने कहा कि विनिमय दरों की अधिसूचना की समूची प्रक्रिया को अब स्वचालित किया जाएगा। एसबीआई से मिलने वाली दरों को हर दिन निकटतम पांच अंक तक समायोजित किया जाएगा और उसे भारतीय सीमा-शुल्क ईडीआई प्रणाली के साथ एकीकृत करने के बाद शाम छह बजे तक ‘इंडियन कस्टम्स नेशनल ट्रेड पोर्टल’ (आईसगेट) पर डाला जाएगा।

अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले उतार-चढ़ाव पर करीबी नजर रखने के लिए सीबीआईसी ने आईसगेट पोर्टल पर हर दिन 22 मुद्राओं की विनिमय दरें प्रकाशित करने का फैसला किया है। इस बारे में हितधारकों के साथ सलाह-मशविरा चल रहा है और प्रणाली को जल्द ही लागू कर दिया जाएगा।’’

इस योजना के मुताबिक, अवकाश के दिनों पर एसबीआई की तरफ से विनिमय दरें जारी नहीं होने की स्थिति में एक दिन पहले की दरें ही लागू होंगी।

इस प्रस्तावित बदलाव को एएमआरजी एंड एसोसिएट्स के वरिष्ठ साझेदार रजत मोहन ने कहा कि इससे विनिमय दरों में उतार-चढ़ाव की वजह से सीमा-शुल्क की गणना में होने वाली गलतियों को दूर करने में मदद मिलेगी।

Advertisement
First Published - April 16, 2023 | 3:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement