facebookmetapixel
Advertisement
गूगल ने भारत में एआई परियोजना पर शुरू किया काम, विशाखापत्तनम बनेगा ‘एआई-पत्तनम’औद्योगिक उत्पादन की रफ्तार घटी, मार्च में 5 महीने के निचले स्तर 4.1% परयील्ड योजनाओं की बढ़ गई चमक: IPO की सुस्ती के बीच REITs, InvITs और NCDs बने निवेशकों की पहली पसंदसरकारी बैंकों में बोर्ड संकट गहराया: स्वतंत्र निदेशकों की कमी और नेतृत्व रिक्तियों से बढ़ी चिंताGoogle का बड़ा AI दांव: विशाखापत्तनम में बनेगा $15 अरब का एआई हब, 2 लाख नौकरियों की उम्मीदस्मॉल-मिडकैप शेयरों की जोरदार वापसी: युद्ध के झटके के बाद बाजार से बेहतर प्रदर्शन, आगे भी तेजी के संकेतकच्चे तेल की कीमतों में उछाल से रुपया कमजोर, बॉन्ड यील्ड में तेजी; डॉलर के मुकाबले दबाव बढ़ाNSE IPO में हिस्सा बेचेंगे टेमासेक, एलआईसी और कनाडा पेंशन फंड समेत 20 निवेशक, 2.75 अरब डॉलर का इश्यूSIF बाजार में आने को तैयार फंडों की नई कतार, AUM ₹10,000 करोड़ के पार पहुंचाEditorial: भारत-न्यूजीलैंड FTA के बाद CPTPP सदस्यता पर फिर तेज हुआ मंथन

मॉनसून की देरी से बोआई को मिल सकती है मदद

Advertisement

16 जून, 2023 तक गन्ने को छोड़कर अन्य प्रमुख खरीफ फसलों की बोआई करीब 49.3 लाख हेक्टेयर रही

Last Updated- June 16, 2023 | 11:04 PM IST
agriculture rain

देश के ज्यादातर हिस्सों में मॉनसून के देरी और धीमे आगे बढ़ने के कारण खरीफ फसल की बोआई आशा के अनुरूप शुरू नहीं हुई है। शुरुआती दिनों में यह आशंका बढ़ गई कि कई फसलों की बोआई में देरी हो सकती है। यदि इसकी बुआई के आदर्श समय में देरी हो गई तो फसल पर प्रतिकूल असर भी पड़ सकता है।

इस शुक्रवार (16 जून, 2023) तक गन्ने को छोड़कर अन्य प्रमुख खरीफ फसलों की बोआई करीब 49.3 लाख हेक्टेयर रही। यह बीते साल की तुलना में मामूली रूप से अधिक है। इसका कारण यह है कि बाजरे के रकबे में बढ़ोतरी हुई है। दक्षिण पश्चिम मॉनसून 1 से 16 जून तक सामान्य से करीब 47 फीसदी कम रहा है।

Also read: Kharif sowing 2023: मानसून में देरी पिछड़ी खरीफ फसलों की बोआई, दलहन का रकबा सबसे ज्यादा घटा

हालांकि अच्छी खबर यह है कि 20 जून के बाद मॉनसून के फिर सक्रिय होने का अनुमान है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार भारत के पश्चिमी तट पर मौसम की सक्रिय स्थितियों के कारण बंगाल की खाड़ी और मध्य भारत में मॉनसून सक्रिय हो सकता है। इससे खरीफ की बोआई को बल मिल सकता है।

Advertisement
First Published - June 16, 2023 | 11:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement