facebookmetapixel
Advertisement
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, पर देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; असम में बाढ़ से 66 की मौतअमेरिका-ईरान जंग में नया मोड़: 13 दिनों की बमबारी के बाद थमे एयरस्ट्राइक, क्या रुकेगी 5 महीने पुरानी जंग?छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार! कैसे PM मोदी के 12 साल के कार्यकाल में इस्तीफा देने वाले दूसरे केंद्रीय मंत्री बने प्रधानपश्चिम एशिया संकट व तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट का हाल?नीट पेपर लीक, परीक्षा रद्द, आंदोलन और अब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा…..3 मई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारीफ्लैट खरीदने के बाद पुराने मेंटेनेंस बकाया का आ गया बिल? जानिए क्या कहता है कानून और क्या करें नए खरीदार360% का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सक्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां

भाजपा-आरएसएस के लोग देशद्रोही: खरगे

Advertisement

मल्लिकार्जुन खरगे का भाजपा-आरएसएस पर हमला, संविधान बचाने के लिए एकजुटता की अपील

Last Updated- January 27, 2025 | 10:36 PM IST
Mallikarjun Kharge

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से संविधान को बचाने के लिए एकजुट होने का आग्रह किया और कहा कि ऐसा न होने पर दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों तथा गरीबों को नुकसान होगा। खरगे ने मध्य प्रदेश के महू में ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ रैली को संबोधित करते हुए भाजपा-आरएसएस के लोगों को ‘देशद्रोही’ करार दिया और कहा कि कांग्रेस धर्म के नाम पर गरीबों का शोषण कभी बरदाश्त नहीं करेगी।

महाकुंभ में पवित्र स्नान करने वाले भाजपा नेताओं पर कटाक्ष करते हुए खरगे ने कहा कि क्या गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी दूर हो सकती है। हालांकि, उन्होंने कहा कि उनका इरादा किसी की आस्था को ठेस नहीं पहुंचाने का नहीं है। उन्होंने कहा, ‘भाजपा नेता कैमरों की खातिर गंगा नदी में डुबकी लगाने के लिए एक-दूसरे से होड़ कर रहे हैं।’

कांग्रेस अध्यक्ष ने आरएसएस और भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि वे ‘हर मस्जिद के नीचे शिवलिंग की तलाश न करें’ जैसा बयान देते हैं, लेकिन वे लोगों को ऐसा करने के लिए ‘उकसाना’ जारी रखते हैं। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस को गाली देने वाले आरएसएस के लोगों ने देश की आजादी की लड़ाई में कुछ नहीं किया, क्योंकि वे अंग्रेजों के साथ थे। खरगे ने कहा, ‘आरएसएस-भाजपा ‘देशद्रोही’ हैं। अगर आप खुद को गरीबी और बेरोजगारी से मुक्त करना चाहते हैं, तो संविधान की रक्षा करें और एकजुट रहें।’

Advertisement
First Published - January 27, 2025 | 10:36 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement