facebookmetapixel
Advertisement
PM kisan निधि रकम बैंक खाते में नहीं हुई जमा? ऐसे करें ऑनलाइन शिकायतNFO Alert: HDFC MF ने उतारे 2 नए फंड, ₹100 से निफ्टी की टॉप मेटल कंपनियों में निवेश का मौकाProperty Tax Alert: नया CII इंडेक्स 384 नोटिफाई, जानें किसे मिलेगा टैक्स छूट का फायदा और किसे नहींइश्यू प्राइस से 91% उछल सकता है Kusumgar, ब्रोकरेज ने BUY रेटिंग के साथ शुरू की कवरेजBSE की टॉप इंश्योरेंस कंपनियों में निवेश का मौका, ICICI Pru MF का NFO खुला; ₹1,000 से शुरुआतLTCG टैक्स पर सरकार का बड़ा बयान, इसे हटाने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहींCryptocurrency से हुई कमाई? ITR फाइल करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो बाद में होगी दिक्कतशहर के लोग बैंक छोड़ कहां लगा रहे हैं पैसा?अल नीनो और ग्लोबल वार्मिंग से बदला मॉनसून का मिजाज, खेती और बिजली पर बढ़ा संकटUltraTech Cement Q1 Results: पहली तिमाही में मुनाफा 17% बढ़कर ₹2,599 करोड़, राजस्व भी रिकॉर्ड स्तर पर

Bharat NCAP: कार क्रैश टेस्टिंग के लिए अधिसूचना का ड्राफ्ट जारी

Advertisement

वाहनों को दुर्घटना परीक्षण (क्रैश टेस्ट) में उनके प्रदर्शन के आधार पर ‘स्टार रेटिंग’ देने का प्रस्ताव है।

Last Updated- July 04, 2023 | 12:26 PM IST
N

सरकार ने ‘भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (बीएनसीएपी)’ पर अधिसूचना का मसौदा जारी कर दिया है। इसमें वाहनों को दुर्घटना परीक्षण (क्रैश टेस्ट) में उनके प्रदर्शन के आधार पर ‘स्टार रेटिंग’ देने का प्रस्ताव है।

सरकार का लक्ष्य एक अक्टूबर, 2023 से इस कार्यक्रम को लागू करने का है। सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के मसौदे में कहा गया है, ‘‘बीएनसीएपी कुल 3.5 टन से कम वाहन के वजन वाली श्रेणी में एम 1 के अनुमोदित वाहनों पर लागू होगा। ये वाहन विनिर्मित या आयातित हो सकते हैं।’’

सरकार ने बीएनसीएपी पर 30 दिन के अंदर टिप्पणियां मांगी हैं। इसमें कहा गया है कि अधिसूचना की तारीख से 30 दिन की समाप्ति के बाद मसौदा नियमों पर विचार किया जाएगा। यह तिथि 28 जून, 2023 है।

बीएनसीएपी के तहत मोटर वाहन विनिर्माताओं या आयातकों को केंद्र सरकार द्वारा नामित एजेंसी को फॉर्म 70-ए में एक आवेदन जमा करना होगा। नामित एजेंसी समय-समय पर संशोधित वाहन उद्योग मानक (एआईएस)-197 के अनुसार वाहन को स्टार रेटिंग दिलाएगी।

अधिसूचना के मसौदे में कहा गया है कि आकलन के उद्देश्य से मोटर वाहन की लागत और आकलन की लागत का बोझ संबंधित विनिर्माता या आयातक को उठाना होगा।

इसमें कहा गया है, ‘‘नामित एजेंसी उप-नियम में चुने गए वाहनों के मूल्यांकन के लिए केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 1989 के नियम 126 में निर्दिष्ट किसी भी परीक्षण एजेंसी का चयन करेगी। विनिर्माता या आयातक चयनित वाहनों को उस परीक्षण एजेंसी को भेजेगा। परीक्षण एजेंसी एआईएस-197 के अनुसार, वाहनों का मूल्यांकन करेगी और फॉर्म 70-बी के अनुरूप नामित एजेंसी को मूल्यांकन रिपोर्ट सौंपेगी।’’

वाहन की स्टार रेटिंग नामित एजेंसी द्वारा निर्दिष्ट पोर्टल पर डाली जाएगी। बीएनसीएपी एक स्वैच्छिक कार्यक्रम होगा।

Advertisement
First Published - July 4, 2023 | 12:26 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement