facebookmetapixel
Advertisement
Upcoming IPO: प्राइमरी मार्केट में लौटी रौनक, इस हफ्ते आ रहे हैं 5 नए IPO; निवेशकों के लिए बड़ा मौकाफिनटेक सेक्टर में उतरने की तैयारी में है LIC, रणनीतिक निवेश की भी योजना : CEO आर दुरईस्वामीMarket Outlook: अमेरिका-ईरान वार्ता, RBI के ब्याज दर पर निर्णय से तय होगी शेयर बाजार की चाल2400% का बड़ा डिविडेंड! टूथपेस्ट बनाने वाली बड़ी कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते1080% का मोटा डिविडेंड! फाइनेंशियल सेक्टर से जुड़ी कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेFPI Outflow: भारतीय शेयर बाजार से विदेशी निवेशकों का मोहभंग, 2026 में निकाले रिकॉर्ड ₹2.25 लाख करोड़ITR-1 से लेकर ITR-4 तक, सीनियर सिटीजन कौन सा फॉर्म चुनें और कहां मिल सकती है छूट?Mcap: शेयर बाजार में सुस्ती से रिलायंस समेत 7 कंपनियों के डूबे ₹1.54 लाख करोड़, HDFC को भी बड़ा झटकाअमेरिका-ईरान शांति समझौते में आया नया मोड़, ट्रंप ने ड्राफ्ट में बदलाव की मांग कर अड़ाया पेंचभीषण गर्मी के बाद आंधी-बारिश से बदलेगा मौसम का मिजाज, दिल्ली-UP सहित कई राज्यों में गिरेगा पारा

सिक्किम में भारी बर्फबारी के कारण करीब 900 पर्यटक फंसे

Advertisement
Last Updated- March 12, 2023 | 8:22 AM IST
Snowfall

नाथूला और सोमगो झील से शनिवार शाम सिक्किम की राजधानी की ओर लौटते हुए करीब 900 पर्यटक भारी बर्फबारी के कारण रास्ते में फंस गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सेना के साथ मिलकर बचाव अभियान चलाया जा रहा है और अब तक कुल 89 वाहनों में से 15 वाहनों को निकाल लिया गया है।

उन्होंने कहा कि बर्फ को धीरे-धीरे रास्तों से हटाया जा रहा है और निकाली गयी गाड़ियों को 46 किलोमीटर दूर गंगटोक के लिए रवाना कर दिया गया है। अधिकारी ने कहा कि कुछ पर्यटकों को रात सेना के एक शिविर में बितानी पड़ सकती है। सेना ने फंसे हुए पर्यटकों की हरसंभव मदद का वादा किया है।

प्रशासन ने पूर्वी सिक्किम में भारी बर्फबारी के कारण कुछ दिन के लिए नाथूला और सोमगो झील के लिए पास जारी करना हाल में बंद कर दिया था।

Advertisement
First Published - March 12, 2023 | 8:22 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement