भारत

केंद्र में प्रमुख पदों पर प्राइवेट सेक्टर के 25 विशेषज्ञ होंगे नियुक्त, PM मोदी की अध्यक्षता में दी गई मंजूरी

PM मोदी की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में तीन संयुक्त सचिवों और 22 निदेशकों/उप सचिवों की नियुक्ति को मंजूरी दी है।

Published by
भाषा   
Last Updated- March 01, 2024 | 10:10 PM IST

शासकीय कार्यों की सुगमता को और बेहतर बनाने के वास्ते मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत निजी क्षेत्र के 25 विशेषज्ञ जल्द ही केंद्र में प्रमुख पदों पर नियुक्त किये जायेंगे।

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में तीन संयुक्त सचिवों और 22 निदेशकों/उप सचिवों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

आमतौर पर, संयुक्त सचिव, निदेशक और उप सचिव के पद अखिल भारतीय सेवाओं – भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और भारतीय वन सेवा तथा अन्य सेवाओं में अधिकारियों ग्रुप ‘ए’ के अधिकारियों को रखा जाता है। वर्ष 2018 में शुरू की गई ‘लैटरल एंट्री’ योजना के तहत संयुक्त सचिव, निदेशक आदि के स्तर पर भर्तियां की जाती हैं।

First Published : March 1, 2024 | 10:10 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)