facebookmetapixel
Advertisement
TCS के नतीजों से पहले IT शेयरों में दबाव, Nifty IT फिसला; Infosys, TCS और HCLTech में बिकवालीDL New Rules: महाराष्ट्र में 1 अगस्त से बदल जाएंगे नियम, सरकार के किया बड़ा बदलावFTA Review: 16 साल में 10 गुना बढ़ा व्यापार घाटा! अब FTA बदलने की तैयारी में भारतInsurance Industry में तेजी लौट आई, मई के मुकाबले जून में बड़ा उछालभारत 75 तरह के मसाले बनाता है, फिर भी क्यों पिछड़ रहा है? रिपोर्ट ने बताईं 5 सबसे बड़ी चुनौतियांभारत में 3.9 करोड़ Crypto निवेशकों के बीच RBI की नई चेतावनीIMF Report: भारत की ग्रोथ घटाई, लेकिन दुनिया की सबसे तेज अर्थव्यवस्थाओं में बरकरारतेल, टैंकर और भारतीयों की सुरक्षा… पश्चिम एशिया में क्या कर रहा है भारत?Ford की भारत में बड़ी वापसी! कोयंबतूर में खोला तीसरा ग्लोबल सेंटर, 800 कर्मचारियों की होगी क्षमताGen Z और Tier-2, Tier-3 शहरों ने बढ़ाई Credit Card कंपनियों की उम्मीदें

बैंक ऑफ बड़ौदा से कर्ज लेना हुआ महंगा

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 4:42 PM IST

बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने विभिन्न अवधि वाले कर्ज के लिए कोष की सीमान्त लागत (एमसीएलआर) आधारित ऋण दर में 0.20 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की है। नई दरें 12 अगस्त से लागू होंगी।

बैंक ने बुधवार को शेयर बाजार को भेजी जानकारी में कहा कि उसने एमसीएलआर दर में वृद्धि को मंजूरी दे दी है। यह 12 अगस्त से प्रभावी होगी। एक साल की अवधि की बेंचमार्क एमसीएलआर को 7.65 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.70 प्रतिशत किया गया है।

ज्यादातर उपभोक्ता कर्ज की ब्याज दरें इसी के आधार पर तय होती हैं। एक महीने की अवधि के कर्ज के लिए एमसीएलआर को 0.20 प्रतिशत बढ़ाकर 7.40 प्रतिशत कर दिया गया है। वहीं, तीन महीने और छह महीने वाली अवधि के ऋण के लिए एमसीएलआर को 0.10 प्रतिशत बढ़ाकर क्रमश: 7.45 और 7.55 प्रतिशत करने का फैसला किया गया है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने पिछले सप्ताह प्रमुख नीतिगत दर रेपो को 0.50 प्रतिशत बढ़ा दिया था। इसके बाद कई बैंकों ने अपनी ब्याज दरों में वृद्धि की है। 

Advertisement
First Published - August 10, 2022 | 6:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement