facebookmetapixel
Advertisement
भारत-न्यूजीलैंड में हुई ऐतिहासिक ट्रेड डील: कीवी, चेरी से लेकर ऊन तक, जानें और क्या-क्या होगा सस्ताहॉस्पिटल बिल का झंझट खत्म! NPS में अब सीधे बैंक खाते में आएगा मेडिकल भत्ता, जानें नए नियमसमय पर भुगतान के बाद भी क्यों नहीं बढ़ता CIBIL स्कोर? एक्सपर्ट ने बताए कारण और उपायOnEMI Technology IPO: 30 अप्रैल से खुले रहा आईपीओ, प्राइस बैंड ₹162-171 पर तय; अप्लाई करने से पहले चेक करें डिटेल्सSteel Sector: चीन के बाद भारत बन रहा स्टील डिमांड का इंजन, ब्रोकरेज ने बताए टॉप स्टॉक्सBank Stocks: ₹200 के अंदर 2 बैंक शेयर चमकने को तैयार, ब्रोकरेज ने जताया 25% तक उछाल का अनुमानInfosys टॉप 10 कंपनियों से बाहर, 2 लाख करोड़ रुपये की वैल्यू घटी, देखें लिस्टPM Kisan Scheme: जुलाई से पहले करें ये काम, वरना नहीं मिलेगा PM Kisan का 2000 रुपये का लाभQ4 में 141 कंपनियों का मुनाफा 14% बढ़ा, फिर भी FY27 में India Inc पर संकट के संकेतExplainer: भारत-न्यूजीलैंड FTA से सस्ते आयात, बड़े निवेश और नए रोजगार के खुलेंगे रास्ते

SVB crisis : एसवीबी का समाधान प्रस्ताव आश्वस्त करने वाला, स्टार्टअप को मिलेगी राहत – वैष्णव

Advertisement

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने घोषणा की है कि विफल सिलिकन वैली बैंक के जमाकर्ता सोमवार से अपनी धनराशि निकाल सकेंगे

Last Updated- March 14, 2023 | 11:57 AM IST
SVB Crisis: Startup seeks government's help to bring back money

सिलिकन वैली बैंक (एसवीबी) के जमाकर्ताओं के धन की सुरक्षा के लिए अमेरिकी प्रशासन द्वारा उठाए गए कदमों के बीच सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि एसवीबी का समाधान ‘‘आश्वस्त’’ करने वाला है और इससे स्टार्टअप को राहत मिलेगी।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने घोषणा की है कि विफल सिलिकन वैली बैंक के जमाकर्ता सोमवार से अपनी धनराशि निकाल सकेंगे।

इस पृष्ठभूमि में वैष्णव ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘एसवीबी का समाधान आश्वस्त करने वाला है। इससे स्टार्टअप को राहत मिलेगी।’’

अमेरिका के बड़े बैंक एसवीबी के दिवालिया होने के बीच देश की बैंकिग प्रणाली में जनता का भरोसा मजबूत बनाए रखने और अमेरिका की अर्थव्यवस्था की रक्षा करने के उद्देश्य से बाइडन प्रशासन ने घोषणा की है कि इस बैंक के जमाकर्ता सोमवार से अपने धन का उपयोग कर सकेंगे।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि फेडरल डिपॉजिट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (एफडीआईसी) और केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की अनुशंसा मिलने तथा राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ हुए विचार-विमर्श के बाद वित्त मंत्री जेनेट येलेन ने रविवार को बैंक का समाधान पूरा करने, साथ ही जमाकर्ताओं के हितों की पूरी तरह से रक्षा करने के लिए एफडीआईसी को कदम उठाने की मंजूरी दे दी है।

अमेरिका के 16वें सबसे बड़े बैंक कैलिफोर्निया स्थित सिलिकॉन वैली बैंक को कैलिफोर्निया के वित्तीय सुरक्षा एवं नवोन्मेष विभाग ने शुक्रवार को बंद कर दिया था। उसने एफडीआईसी को बैंक का समाधानकर्ता नियुक्त किया है।

बैंक तब संकट में फंस गया जब वेंचर कैपिटल कंपनियों और उनके द्वारा समर्थित कंपनियों समेत उसके ग्राहकों ने अपनी जमा राशि निकालनी शुरू कर दी।

Advertisement
First Published - March 14, 2023 | 11:34 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement