facebookmetapixel
Advertisement
Share Market: RBI के फैसले के बाद क्यों गिरा शेयर बाजार?मध्य प्रदेश कांग्रेस में असंतोष की लहर! मीनाक्षी नटराजन के राज्य सभा में जाने की राह मुश्किल क्यों?टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल को मिली नई उड़ान, लेकिन आगे कई चुनौतियां भी: चंद्रशेखरनAI के नाम पर इन भारतीय शेयरों ने दिया 500% तक का छप्परफाड़ रिटर्न, जानिए क्या है असली खेलओवरटाइम का पैसा देने से कंपनी करती हैं आनाकानी? जानें नए नियमों से कर्मचारियों को क्या-क्या मिलती है सुरक्षाRBI के ‘वेट एंड वॉच’ रुख के बाद Bank Stocks में मौका? एक्सपर्ट ने चुने टॉप पिक्सFY26 में 7.7% की रफ्तार से बढ़ी देश की अर्थव्यवस्था, पिछली तिमाही में 7.8% रही GDP ग्रोथ रेटसिर्फ निवेश करना काफी नहीं! जानिए इन्वेस्टमेंट की शुरुआत करने से पहले क्यों जरूरी है हेल्थ इंश्योरेंसबढ़ते दामों के बीच अल्ट्राटेक, जेके सीमेंट पर भरोसा बरकरार, लेकिन सेक्टर को लेकर सतर्क ब्रोकरेजNPS में शामिल होना और आसान! क्या है नया StAR NPS प्लेटफॉर्म, जो आपको पेंशन फंड बनाने में करेगा मदद

Razorpay और OpenAI की बड़ी डील: अब मिनटों में AI ऐप्स से होगी कमाई, पेमेंट जोड़ना हुआ आसान

Advertisement

रेजरपे और ओपनएआई की साझेदारी से अब डेवलपर अपने एआई ऐप्स में मिनटों में पेमेंट गेटवे जोड़कर तुरंत कमाई शुरू कर सकेंगे, जिससे कोडिंग का समय बचेगा

Last Updated- April 06, 2026 | 9:49 PM IST
OpenAI
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

रेजरपे ने ओपनएआई के साथ साझेदारी की है। इसके तहत डेवलपर कुछ ही मिनटों में अपने ऐप में सीधे भुगतान तंत्र को जोड़ सकेंगे। इसका मकसद आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) से बने उत्पादों से कमाई को आसान बनाना है। रेजरपे ने यह जानकारी दी।

इस साझेदारी के तहत ओपनएआई के कोडिंग प्लेटफॉर्म कोडेक्स का इस्तेमाल करने वाले डेवलपर रेजरपे को एजेंट के भीतर जोड़कर तुरंत भुगतान लेना शुरू कर सकते हैं। इससे डेवलपर को भुगतान तंत्र को सेट करने में लगने वाले कई दिनों का समय बच जाएगा और वे कुछ ही मिनटों में अपने विचार को आय के साधन में बदल सकेंगे। भुगतान की यह सुविधा रेजरपे के एमसीपी सर्वर के साथ जोड़ी गई है।

रेजरपे के सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक शशांक कुमार ने कहा, ‘भारत ऐसे दौर में है जहां कोई भी व्यक्ति एआई की मदद से कुछ घंटों में प्रोडक्ट बना सकता है। लेकिन असली बदलाव तब आता है जब वह विचार तुरंत कारोबार बन सके। हमारा लक्ष्य सरल है। अगर एआई के जरिये कुछ बनाना आसान है तब रेजरपे को कमाना और आसान बनाना चाहिए। कोडेक्स में रेजरपे को जोड़कर हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि जैसे ही डेवलपर कुछ उपयोगी चीजें बनाते हैं तो वह तुरंत उससे कमाई शुरू कर सकें। आने वाले वक्त में स्टार्टअप फंडिंग या इन्फ्रास्ट्रक्चर से नहीं बल्कि एक ‘प्रॉम्प्ट’ से शुरू होंगी और जब वह प्रॉम्प्ट उत्पाद बनेगा, तब रेजरपे उसके लेन-देन का प्रबंधन करने की ताकत देगा।’

इस एकीकरण की मदद से डेवलपर अपने आइडिया को कुछ ही मिनटों में कमाई उत्पाद में बदल सकते हैं वह भी बिना भुगतान सेटअप में समय गंवाए। भारत में हर महीने 20 अरब से ज्यादा यूपीआई लेनदेन होते हैं और यहां डेवलपरों की संख्या भी बहुत बड़ी है। ऐसे में यह पहल एआई आधारित ऐप को पहले दिन से ही कमाई में मदद करेगी।

Advertisement
First Published - April 6, 2026 | 9:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement