facebookmetapixel
Advertisement
ब्लूमबर्ग ग्लोबल एग्रीगेट इंडेक्स में भारत के सरकारी बॉन्ड की एंट्री फिर टली, निवेशकों की बढ़ी चिंतागिफ्ट सिटी में ग्लोबल शेयरों की ट्रेडिंग हुई दोगुनी, पहली तिमाही में ₹1.93 अरब डॉलर पहुंचा ट्रेडभारत का R&D खर्च बढ़ा, लेकिन GDP के मुकाबले हिस्सेदारी सिर्फ 0.84%; चीन और ब्राजील से पीछेइलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार ने बनाया नया रिकॉर्ड, 7 महीनों में 10 लाख से ज्यादा EV बिके; TVS सबसे आगेPM मोदी की पोस्ट ब्लॉक होने पर बढ़ा विवाद, मेटा की ग्लोबल टीम से एल्गोरिदम पर होगी सख्त पूछताछकैबिनेट के बड़े फैसले: ‘पीएम सूर्य सरोवर’ योजना मंजूर, पीएम-किसान और खेलो इंडिया को 5 साल का विस्तारसरकार ने ‘समुद्र मंथन’ योजना को दी हरी झंडी, गहरे सागर में तेल-गैस खोज के लिए ₹84,084 करोड़ मंजूरIMD के अलर्ट से बढ़ी चिंता, मॉनसून के दूसरे चरण और अगस्त महीने में सामान्य से कम होगी बारिशबजाज फिनसर्व के Q1 नतीजे मजबूत, मुनाफा बढ़कर ₹6,297 करोड़ पहुंचा, एयूएम में भी बढ़ोतरीओडिशा में 5,600 मेगावॉट क्षमता के दो परमाणु संयंत्र लगाएगा अदाणी समूह, ₹1.5 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव

बाजार है अति खरीदारी के जोन में, बुक करें मुनाफा

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 3:10 AM IST

बाजार में तेजी का रुख लगातार बना हुआ है। निफ्टी में पिछले हफ्ते भी 2.85 फीसदी तक का उछाल आया और यह 3,480.85 अंक पर बंद हुआ जबकि सेंसेक्स में 2.78 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई और यह 11,329 अंक पर बंद हुआ।
डेफ्टी 2.89 फीसदी तक बढ़ गया और रु पया 50 डॉलर के स्तर से नीचे बना रहा। कारोबारी संकेत बेहद महत्वपूर्ण रहे। ज्यादासंख्या में शेयर बढ़े और कम संख्या में गिरे। छोटे शेयरों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। निफ्टी जूनियर में 5 फीसदी तक का उछाल आया वहीं बीएसई 500 में 3 फीसदी तक का उछाल आया।
नजरिया
निफ्टी ने 200 अंक के औसत उतार-चढ़ाव को पार कर लिया और यह बिल्कुल सकारात्मक संकेत है। इसका प्रतिरोध की अगली परीक्षा 3,500 अंक के स्तर पर होगी। अगर यह 3,500 अंक के ऊपर बंद होता है तो यह 3,650 तक भी जा सकता है।
दलील
निफ्टी में पछले सात हफ्तों से चल रही तेजी का रुख बना हुआ है। ज्यादा कारोबार की वजह से यह कई प्रतिरोधों की बाधा पार कर सकता है और 30 फीसदी से ज्यादा की बढ़त दर्ज हो सकती है। इसे बाजार में आने वाले एक और उफान की शुरुआत भी माना जा सकता है। निचले स्तर पर इसे 3,350, 3,250 और 3,100 अंक पर समर्थन मिल सकता है।
दूसरा नजरिया
चुनाव खत्म होने के बाद ही तस्वीर साफ हो सकती है। अगर लोकसभा में किसी पार्टी या गठजोड़ को बहुमत नहीं मिला तो बाजार में गिरावट भी आ सकती है। ऐसे हालात में 2,800 सबसे निचला स्तर होगा जहां निफ्टी को मजबूत समर्थन मिल सकता है। 
तेजड़िया व मंदड़िया
सीएनएक्सआईटी सूचकांक में 4.6 फीसदी तक का उछाल आया और शुक्रवार को रुपया कमजोर नजर आया। बैंक निफ्टी का प्रदर्शन पूरे बाजार के मुकाबले खराब रहा हालांकि इसमें उछाल भी आया। रियल एस्टेट इंडस्ट्री में भी रिकवरी का रुख रहा क्योंकि एचडीआईएल और यूनिटेक जैसी कंपनियों का प्रदर्शन बेहतर रहा।
भारती एयरटेल
मौजूदा भाव- 750 रुपये
लक्ष्य-800 रुपये
पिछले 6 हफ्तों के दौरान बेहतर कारोबार होने की वजह से शेयर में बढ़त दिखी। यह 740 रुपये से ऊपर बंद हुआ। इसका लक्ष्य लगभग 800 रुपये के करीब हो सकता है। इसके शेयर के लिए 740 रुपये पर स्टॉप लॉस लें और लॉन्ग जाएं।
एचडीआईएल
मौजूदा भाव- 154 रुपये
लक्ष्य-170 रुपये
इसके शेयर ने ज्यादा कारोबार के जरिए पिछले 145-150 रुपये के प्रतिरोध को बनाए रखा। वैसे इसका लक्ष्य लगभग 170 रुपये है और यह ज्यादा कारोबार के साथ आगे भी बढ़ सकता है। इसके लिए आप 149 पर स्टॉप लास रखें और फिर लॉन्ग जाएं।

Advertisement
First Published - April 27, 2009 | 8:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement