facebookmetapixel
Advertisement
ITR Filing 2026: जमीन बेचने पर कैसे भरे ITR?Net Direct Tax Collection: कॉरपोरेट टैक्स बढ़ने से डायरेक्टर टैक्स कलेक्शन 16.4% बढ़कर ₹6.51 लाख करोड़ के पारEPFO की ‘विश्वास 2026’ स्कीम: PF पेनल्टी विवादों को सुलझाने का बड़ा मौका, एम्प्लॉयर्स को मिलेगी भारी छूटविदेश व्यापार नीति में बड़ा बदलाव, केंद्र सरकार ने लगाई फोर्स्ड लेबर से बने सामान के आयात पर रोकस्पैम कॉल मसले पर Truecaller सरकार के साथ काम करने को तैयार: सीईओUS-ईरान टेंशन बिगाड़ेगा रसोई का बजट! इस महीने 5% तक उछले खाद्य तेलों के दाम; आगे आएगी नरमी?अदाणी प्रॉपर्टीज चौथे नंबर पर, हुरुन इंडिया की टॉप रियल एस्टेट कंपनियों की रैंकिंग में DLF टॉप परNBCC को ₹501 करोड़ की बड़ी सौगात, राजस्थान, BEL और PFC से मिले 4 प्रोजेक्ट; क्या बदलेगी शेयर की चाल?Groww, Angel One और दूसरे ब्रोकर्स पर नए नियमों का कितना असर? ब्रोकरेज ने बताई तस्वीरEPF New Rules 2026: 12%, 9% या ₹1,800 PF? जानिए आपकी सैलरी और रिटायरमेंट के लिए कौन-सा विकल्प रहेगा सबसे बेहतर

पहले पखवाड़े में एफपीआई की बड़ी निकासी

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 9:17 PM IST

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी के पहले पखवाड़े में भारतीय बाजारों से 14,935 करोड़ रुपये की निकासी की है। यह लगातार चौथा महीना है जबकि एफपीआई बिकवाल रहे हैं। डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार, 1 से 11 फरवरी के दौरान एफपीआई ने शेयरों से 10,080 करोड़ रुपये और ऋण या बॉन्ड बाजार से 4,830 करोड़ रुपये तथा हाइब्रिड माध्यमों से 24 करोड़ रुपये की निकासी की है। इस तरह उनकी कुल निकासी 14,935 करोड़ रुपये रही है।
मॉर्निंगस्टार इंडिया के सहायक निदेशक (प्रबंधक शोध) हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा, अमेरिका के केंद्रीय बैंक द्वारा नरम मौद्रिक रुख को छोडऩे के संकेत के बाद एफपीआई की बिकवाली बढ़ी है। अमेरिकी केंद्रीय बैंक द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी के संकेत के बाद वैश्विक स्तर पर बॉन्ड पर प्रतिफल बढ़ा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका में मुद्रास्फीति 40 साल के उच्चस्तर पर पहुंच गई है। ऐसे में अमेरिकी केंद्रीय बैंक आगामी महीनों में आक्रामक तरीके से ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकता है। इससे भारतीय शेयरों से विदेशी कोषों की निकासी और बढ़ सकती है।    

Advertisement
First Published - February 13, 2022 | 11:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement