facebookmetapixel
Advertisement
AI के हर सवाल से कमाई कर रही हैं ये भारतीय कंपनियां, निवेशक कर रहे जमकर खरीदारीमहंगाई पर RBI की चिंता बढ़ी! FY27 के लिए CPI अनुमान बढ़ाकर 5.1% किया, तेल कीमतों ने बढ़ाया दबावRBI MPC 2026: रुपये, विदेशी निवेश और फॉरेक्स रिजर्व पर आरबीआई के बड़े ऐलानसरकार का बड़ा फैसला! विदेशी निवेशकों को सरकारी बॉन्ड पर नहीं देना होगा टैक्सGold, Silver Price Today: चांदी के वायदा भाव में ₹4,772 की गिरावट, सोना भी टूटाRBI MPC Meeting 2026: RBI ने रीपो रेट 5.25% पर रखा बरकरार, FY27 के लिए ग्रोथ रेट 6.6% रहने का अनुमानबॉन्ड बाजार में बड़ा दांव! बजाज हाउसिंग और आदित्य बिड़ला ने एक झटके में जुटाए 2,767 करोड़ रुपयेपेट्रोल-डीजल 10 रुपये और महंगा हो सकता है, कच्चे तेल पर ब्रोकरेज का बड़ा अलर्टStock Market Update: RBI के फैसले के बाद बाजार सपाट, निफ्टी 23,400 के करीब; विदेशी निवेशकों को राहतATM से पैसे निकालना हो सकता है मुश्किल! देश में कैश की कमी पर बड़ा अलर्ट

जसपे ने जुटाए 6 करोड़ डॉलर

Advertisement

मार्केट इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म ट्रैक्सन के आंकड़ों के मुताबिक कंपनी ने साल 2020 में सीरीज बी राउंड में निवेशकों से 2.16 करोड़ डॉलर की रकम जुटाई थी।

Last Updated- April 07, 2025 | 10:21 PM IST
फिनटेक नियो ने 4.76 करोड़ डॉलर जुटाए, संपत्ति और परिसंपत्ति प्रबंधन कारोबार में होगा विस्तार Neo Group raises $47.6 million led by MUFG Bank, Euclidean Capital
प्रतीकात्मक तस्वीर

भुगतान ढांचे वाली कंपनी जसपे ने प्राइमरी और सेकेंडरी निवेश के जरिये सीरीज डी फंडिंग राउंड में 6 करोड़ डॉलर की रकम जुटाई है। केदार कैपिटल की अगुआ में सॉफ्टबैंक और ऐक्सेल जैसे मौजूदा निवेशकों ने इसमें भागीदारी की। बेंगलूरु की इस फर्म के लिए एवेंडस कैपिटल ने विशेष वित्तीय सलाहकार के तौर पर काम किया है।

अन्य कंपनियों के लिए प्रौद्योगिकी सेवा प्रदाता (टीएसपी) कंपनी अपनी आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) क्षमता को उन्नत करने की योजना बना रही है। उसने एशिया-प्रशांत, लैटिन अमेरिका, यूरोप, ब्रिटेन और उत्तर अमेरिका में अपनी उपस्थिति बढ़ाई है।

जसपे के सह-संस्थापक और मुख्य परिचालन अधिकारी शीतल लालवाणी ने कहा, ‘आज हम दुनिया भर में अपनी उपस्थिति बढ़ा रहे हैं और एआई को भारत से बाहर ले जारहे हैं। हम सही मायने में ओपन सोर्स और इंटर ऑपरेबल भुगतान प्रणाली तैयार करने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं, जो भुगतान परिदृश्य में बढ़ती विविधता को अपनाते हैं।’

इससे पहले कंपनी ने साल 2021 में सीरीज सी निवेश में दौर में 6 करोड़ डॉलर जुटाए थे। मार्केट इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म ट्रैक्सन के आंकड़ों के मुताबिक कंपनी ने साल 2020 में सीरीज बी राउंड में निवेशकों से 2.16 करोड़ डॉलर की रकम जुटाई थी। बताया जाता है कि इस साल की शुरुआत में वह सीरीज डी में 15 करोड़ डॉलर जुटाने के लिए बातचीत कर रही थी।

Advertisement
First Published - April 7, 2025 | 10:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement