facebookmetapixel
Advertisement
पीएफ खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी: आने लगा ब्याज का पैसा, 15 जुलाई से देख सकेंगें अपना बैलेंसNFO Alert: टॉप-10 प्राइवेट बैंकों में निवेश का मौका, Kotak MF ने लॉन्च किया नया ETF; ₹1,000 से निवेश शुरू₹1.4 लाख तक गिरेगा सोना, ₹2 लाख का लेवल दिखा सकती है चांदी; निवेशक खरीदें या करें इंतजार?SIP Trend: FY26 में ₹3.40 लाख करोड़ का निवेश; यूपी-हरियाणा-हिमाचल अव्वल, दिल्ली-मुंबई पिछड़ेOrchid Pharma Share Price: रूस में बड़ी डील से ऑर्किड फार्मा के शेयरों में उछाल, 11% तक चढ़ा स्टॉकसीमेंट शेयर खरीदने का मौका या बरतें सावधानी? Q1 से पहले ब्रोकरेज ने जारी किया बड़ा अनुमानमॉनसून ने पकड़ी रफ्तार,जुलाई के पहले सप्ताह में 42% ज्यादा बारिश, जल्द फैलेगा पूरे देश मेंमारुति सुजुकी ने खरखौदा प्लांट में शुरू किया 1 MW बैटरी स्टोरेज सिस्टमTrump Shock: ईरान पर बयान के बाद शेयर बाजार 2% से ज्यादा टूटा, क्रूड 6% उछला, सोना-चांदी 3% तक टूटेEPFO Scheme 3.0: PF खाताधारकों के लिए खुशखबरी! अब इलाज, शादी और घर के लिए आसान होगा पैसा निकालना

एलन लिमिटेड में वैश्विक कोष पीएजी ने किया 425 करोड़ रुपये का निवेश

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 4:15 PM IST

वैश्विक वैकल्पिक निवेश कंपनी पीएजी ने गुरुग्राम स्थित रियल एस्टेट फर्म एलन लिमिटेड में 425 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इस कोष का इस्तेमाल कंपनी आगामी परियोजनाओं के विकास के लिए करेगी। रियल एस्टेट ने इस वर्ष दो भूखंड खरीदे हैं और वह अपना वाणिज्यिक रियल एस्टेट कारोबार बढ़ाने के साथ ही लग्जरी आवासीय क्षेत्र में भी कदम रखने की तैयारी में है। जनवरी में कंपनी ने गुरुग्राम में 40 एकड़ भूमि खरीदी थी।
अगस्त में भी उसने गुरुग्राम में 7.65 एकड़ जमीन खरीदी है। एलन समूह की कंपनी एलन लिमिटेड ने एक बयान में बताया कि पीएजी ने उसमें 425 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इसमें बताया गया कि इस निवेश राशि का उपयोग आगामी परियोजनाओं में किया जाएगा। एलन समूह के मुख्य वित्तीय अधिकारी संदीप अग्रवाल ने कहा कि यह सौदा इस मायने में अहम है कि पीएजी जैसे वैश्विक कोष ने इसमें भरोसा जताया है।

Advertisement
First Published - August 27, 2022 | 6:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement