facebookmetapixel
Advertisement
NFO Alert: टॉप-10 प्राइवेट बैंकों में निवेश का मौका, Kotak MF ने लॉन्च किया नया ETF; ₹1,000 से निवेश शुरू₹1.4 लाख तक गिरेगा सोना, ₹2 लाख का लेवल दिखा सकती है चांदी; निवेशक खरीदें या करें इंतजार?SIP Trend: FY26 में ₹3.40 लाख करोड़ का निवेश; यूपी-हरियाणा-हिमाचल अव्वल, दिल्ली-मुंबई पिछड़ेOrchid Pharma Share Price: रूस में बड़ी डील से ऑर्किड फार्मा के शेयरों में उछाल, 11% तक चढ़ा स्टॉकसीमेंट शेयर खरीदने का मौका या बरतें सावधानी? Q1 से पहले ब्रोकरेज ने जारी किया बड़ा अनुमानमॉनसून ने पकड़ी रफ्तार,जुलाई के पहले सप्ताह में 42% ज्यादा बारिश, जल्द फैलेगा पूरे देश मेंमारुति सुजुकी ने खरखौदा प्लांट में शुरू किया 1 MW बैटरी स्टोरेज सिस्टमTrump Shock: ईरान पर बयान के बाद शेयर बाजार 2% से ज्यादा टूटा, क्रूड 6% उछला, सोना-चांदी 3% तक टूटेEPFO Scheme 3.0: PF खाताधारकों के लिए खुशखबरी! अब इलाज, शादी और घर के लिए आसान होगा पैसा निकालनाQ1 से पहले पूरी तस्वीर! Titan, DMart, Nykaa समेत रिटेल कंपनियों पर दो ब्रोकरेज की रिपोर्ट

भारत में तेजी से बढ़ रहा बीमा बाजार

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 4:03 PM IST

भारत अगले 10 साल में दुनिया का छठा सबसे बड़ा बीमा बाजार बन जाएगा। एक रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, इस वृद्धि को नियामकीय पहल और तेज आर्थिक वृद्धि से समर्थन मिलेगा। स्विट्जरलैंड स्थित प्रमुख पुनर्बीमा कंपनी स्विस रे ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि भारत में कुल बीमा प्रीमियम अगले दशक में मौजूदा मूल्य पर स्थानीय मुद्रा में औसतन 14 फीसदी सालाना की दर से बढ़ेगा। 2032 तक कुल प्रीमियम मात्रा के मामले में भारत छठा सबसे बड़ा बीमा बाजार बन जाएगा। 2021 में यह 10वें स्थान पर था। 
 रिपोर्ट में भारतीय जीवन बीमा उद्योग के संबंध में कहा गया है कि यह इस साल 6.6 की असाधारण दर से बढ़ेगा और 2023 में 7.1 फीसदी  की दर से आगे बढ़ेगा। इसमें कहा गया है कि अनुमानित वृद्धि दर को ध्यान में रखते हुए भारत में जीवन बीमा प्रीमियम 2022 में पहली बार 100 अरब डॉलर को पार करने के लिए तैयार है। रिपोर्ट में साधारण बीमा बाजार के संबंध में कहा गया है कि यह वर्ष 2020 में मामूली गिरावट के बाद 2021 में 5.8 फीसदी  की वृद्धि पर लौट आया है। 
रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल ऊंची मुद्रास्फीति की वजह से वृद्धि थोड़ी सुस्त पड़कर 4.5 फीसदी  रह जाएगी। हालांकि, इस क्षेत्र के 2023 और 2032 के बीच आठ फीसदी की सालाना की दर से बढ़ने की उम्मीद है। रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था मुद्रास्फीति की वजह से मंदी के कगार पर है। स्विस रे को उम्मीद है कि इस साल भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा। 
 

Advertisement
First Published - September 1, 2022 | 7:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement