facebookmetapixel
Advertisement
RBI ने खत्म किया सस्पेंस, टाटा संस को तुरंत शेयर बाजार में लिस्ट होने का दिया निर्देशआतंकवाद के खिलाफ BRICS देश एकजुट, आतंकियों की फंडिंग रोकने पर सहमति; पहलगाम हमले की निंदा कीBRICS ने एकतरफा व्यापारिक कदमों पर जताई चिंता, बातचीत और कूटनीति को बताया अहम रास्ता‘BRICS किसी के खिलाफ नहीं’, बोले PM मोदी: ग्लोबल साउथ अब नियम पालन नहीं नियम बनाने वाला बनेअचानक आई मेडिकल इमरजेंसी में क्यों डगमगा जाती है मध्यम वर्ग परिवारों की सालों की मेहनत की बचत?सात साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, PM मोदी से मुलाकात में LAC, व्यापार और रिश्तों पर होगी बड़ी चर्चानिवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 180 से अधिक कंपनियां बांटेंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹50 पाने का मौका‘संकट न होता तो धीरे होते सुधार’, 1991 की उदारीकरण नीति पर पूर्व योजना आयोग सचिव ने किए कई खुलासेशी चिनफिंग की भारत यात्रा से भारत-चीन संबंधों को मिलेगा नया मोड़, PM मोदी से मुलाकात होगी अहमRBI सितंबर में बेचेगा 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के बॉन्ड, बैंकिंग सिस्टम की नकदी घटाने की तैयारी

लोगों के 2,000 का नोट जमा कराने से बैंकों में नकदी बढ़ेगी : रिपोर्ट

Advertisement
Last Updated- May 31, 2023 | 9:37 AM IST
Rs 2,000 notes deposit

यदि बाजार में 2,000 रुपये के 80 प्रतिशत नोटों के जमा होने का मौजूदा अनुमान बना रहता है, तो आने वाले दिनों में बैंकिंग प्रणाली में नकदी बढ़कर एक लाख करोड़ रुपये से अधिक होने की उम्मीद है। एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है।

एसबीआई की रिपोर्ट ‘इकोरैप’ में कहा गया है, ‘‘अगर सभी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों के स्तर पर इन रुझानों का एक अंश भी सही बैठता है, तो बैंकिंग प्रणाली में नकदी हमारे पहले के 1,00,000 करोड़ रुपये से अनुमान से अधिक हो जाएगी।’’

हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया है कि यह अनुमान मौजूदा उपलब्ध सूचनाओं पर आधारित है और आगे आने वाले आंकड़ों के आधार पर इनमें बदलाव हो सकता है। हालांकि, कुल लब्बोलुआब यह है कि ब्याज दर का चक्र निर्णायक रूप से चरम पर पहुंच चुका है।

रिपोर्ट कहती है, ‘‘बाजार के रुझान के अनुसार, प्राप्त कुल 2,000 रुपये के नोटों में से लगभग 80 प्रतिशत जमा किए गए हैं और शेष 20 प्रतिशत को छोटे मूल्य के नोटों से बदला गया है।’’

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 19 मई को अपने मुद्रा प्रबंधन के हिस्से के रूप में 2,000 रुपये के बैंक नोटों को वापस लेने की घोषणा की थी। इसके तहत एक बार में व्यक्ति 20,000 रुपये तक के 2,000 के नोट बदल सकता है। नोट को बदलने की सुविधा 23 मई से 30 सितंबर, 2023 तक खुली रहेगी।

Advertisement
First Published - May 31, 2023 | 9:37 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement