facebookmetapixel
Advertisement
₹50 का मोटा डिविडेंड! गुरखा बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेप्राइमरी मार्केट में बंपर हलचल: 7 से 15 सितंबर के बीच खुलेंगे 11 IPOs, ₹7,055 करोड़ जुटाने की तैयारीविदेशी निवेशकों का बदला रुख, सितंबर के पहले हफ्ते में शेयर बाजार से निकाले ₹7,443 करोड़PM Kisan की 24वीं किस्त कब आएगी? जानें संभावित तारीख, पात्रता और e-KYC की पूरी जानकारीदेश भर में फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारीपश्चिम एशिया में जंग फिर तेज: अमेरिका ने खार्ग द्वीप के पास ईरानी जहाजों को बनाया निशाना, ईरान ने भी दी चेतावनी4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहीं

परिचालन खर्च 20 फीसदी घटाएंगे : येस बैंक

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 10:14 PM IST

येस बैंक में लागत नियंत्रण की संस्कृति का अभाव है और नए प्रबंधन के तहत निजी क्षेत्र का यह बैंक चालू वित्त वर्ष 2020-21 में परिचालन खर्च में 20 फीसदी की कटौती का लक्ष्य लेकर चल रहा है। येस बैंक के नए मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक निदेशक प्रशांत कुमार ने कहा, बैंक पट्टे पर लिए गए गैरजरूरी स्थलों को वापस कर रहा है।
कुमार ने कहा कि बड़े चूककर्ता अदालतों की शरण में जा रहे हैं, जिससे मुंबई के इस बैंक को ऋण वसूली में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। येस बैंक के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्याधिकारी राणा कपूर के कार्यकाल में कामकाज के संचालन में कई खामियां सामने आने के बाद भारतीय स्टेट बैंक की अगुआई में बैंकों के गठजोड़ ने बैंक में पूंजी डॉलकर इसे बचाया था। उसके बाद मार्च में कुमार को बैंक का नया प्रमुख नियुक्त किया गया था।  सितंबर तिमाही में बैंक के परिचालन लाभ में 21 फीसदी की गिरावट आई थी। कुमार ने कहा, दुर्भाग्य की बात यह है कि बैंक में लागत पर कोई नियंत्रण नहीं है। उन्होंने बताया कि एक वैश्विक परामर्शक ने चालू वित्त वर्ष में 2019-20 की तुलना में परिचालन खर्च में 20 फीसदी की कमी लाने के लिए कदम-दर-कदम एजेंडा सुझाया है। कुमार ने कहा कि बैंक ने मध्य मुंबई के इंडियाबुल्स फाइनेंस सेंटर में पहले ही दो फ्लोर छोड़ दिए है। इसके अलावा बैंक सभी 1,100 शाखाओं के लिए किराए पर नए सिरे से बातचीत कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया से बैंक को किराए में करीब 20 फीसदी की कमी आने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - October 26, 2020 | 12:33 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement