facebookmetapixel
Advertisement
यूक्रेन के ड्रोन हमलों से रूस की कई रिफाइनरी ठप, अगस्त में खरीदा रिकॉर्ड 1.72 लाख टन पेट्रोल; 70% भारत से गया‘क्रिटिकल मिनरल्स न बनें हथियार’, BRICS में PM मोदी ने जताई चिंता, कहा: सप्लाई चेन को भरोसेमंद बनाना जरूरीकच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए विदेशी निवेशक, सिंतबर में अब तक निकाले ₹13,138 करोड़शशिधर जगदीशन के बाद कौन संभालेगा HDFC बैंक की कमान? RBI को भेजे गए दो नामप्रति शेयर मिलेगा ₹50 का डिविडेंड! रियल एस्टेट सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेRBI ने खत्म किया सस्पेंस, टाटा संस को तुरंत शेयर बाजार में लिस्ट होने का दिया निर्देशआतंकवाद के खिलाफ BRICS देश एकजुट, आतंकियों की फंडिंग रोकने पर सहमति; पहलगाम हमले की निंदा कीBRICS ने एकतरफा व्यापारिक कदमों पर जताई चिंता, बातचीत और कूटनीति को बताया अहम रास्ता‘BRICS किसी के खिलाफ नहीं’, बोले PM मोदी: ग्लोबल साउथ अब नियम पालन नहीं नियम बनाने वाला बनेअचानक आई मेडिकल इमरजेंसी में क्यों डगमगा जाती है मध्यम वर्ग परिवारों की सालों की मेहनत की बचत?

दो बैंको ने कर्ज और महंगा किया

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 4:46 PM IST

निजी क्षेत्र के देश के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक ने धन की सीमांत लागत पर आधारित उधारी दर (एमसीएलआर) में सभी तरह के कर्ज पर 5 से 10 आधार अंक (बीपीएस) बढ़ोतरी कर दी है, जो 8 अगस्त से लागू हो गया है। मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में रीपो रेट में 50 बीपीएस और बढ़ोतरी किए जाने के बाद बैंक ने ब्याज दर में बढ़ोतरी की है। 

इसी के मुताबिक एचडीएफसी बैंक का ओवरनाइट और 1 माह का एमसीएलआर 7.80 प्रतिशत, 3 माह का 7.85 प्रतिशत, 6 माह का 7.95 प्रतिशत, 1 साल का 8.10 प्रतिशत, 2 साल का 8.20 प्रतिशत और 3 साल का 8.30 प्रतिशत हो गया है।

निजी क्षेत्र के एक और बैंक आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने भी अपने एमसीएलआर में 5 से 15 बीपीएस की बढ़ोतरी की है, जो हर तरह के ऋण पर लागू और 8 अगस्त से प्रभावी होगा। बैंक का ओवरनाइट व 1 माह का एमसीएलआर अब 8 प्रतिशत, 3 माह का 8.25 प्रतिशत, 6 माह का 8.60 प्रतिशत, 1 साल का 8.95 प्रतिशत हो गया है। 
पिछले सप्ताह सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक ने भी एमसीएलआर में 5 से 15 बीपीएस बढ़ोतरी की थी। रिजर्व बैंक द्वारा पिछले सप्ताह नीतिगत दरों में बढ़ोतरी के बाद ज्यादातर कर्जदाताओं ने पहले ही अपने वाह्य मानक से जुड़ी उधारी की दर में बढ़ोतरी कर दी है। आईसीआईसीआई बैंक, पंजाब नैशनल बैंक और बैंक आफ बड़ौदा ने सप्ताहांत में एमसीएलआर में 50 आधार अंक बढ़ोतरी की थी।

रिजर्व बैंक के हाल के आंकड़ों से पता चलता है कि बैंकिंग व्यवस्था में 43.6 प्रतिशत कर्ज बाहरी बेंचमार्क से जुड़ा है, जो रीपो रेट या सरकारी प्रतिभूतियों पर प्रतिफल हो सकता है। वहीं बैंकिंग व्यवस्था का 49.2 प्रतिशत कर्ज एमसीएलआर से जुड़ा है। 
 

Advertisement
First Published - August 9, 2022 | 2:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement