facebookmetapixel
Advertisement
महंगाई, फेड मीटिंग और क्रूड ऑयल की कीमतें: इस छोटे कारोबारी हफ्ते में बाजार की दिशा तय करेंगे ये ट्रिगरयूक्रेन के ड्रोन हमलों से रूस की कई रिफाइनरी ठप, अगस्त में खरीदा रिकॉर्ड 1.72 लाख टन पेट्रोल; 70% भारत से गया‘क्रिटिकल मिनरल्स न बनें हथियार’, BRICS में PM मोदी ने जताई चिंता, कहा: सप्लाई चेन को भरोसेमंद बनाना जरूरीकच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए विदेशी निवेशक, सिंतबर में अब तक निकाले ₹13,138 करोड़शशिधर जगदीशन के बाद कौन संभालेगा HDFC बैंक की कमान? RBI को भेजे गए दो नामप्रति शेयर मिलेगा ₹50 का डिविडेंड! रियल एस्टेट सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेRBI ने खत्म किया सस्पेंस, टाटा संस को तुरंत शेयर बाजार में लिस्ट होने का दिया निर्देशआतंकवाद के खिलाफ BRICS देश एकजुट, आतंकियों की फंडिंग रोकने पर सहमति; पहलगाम हमले की निंदा कीBRICS ने एकतरफा व्यापारिक कदमों पर जताई चिंता, बातचीत और कूटनीति को बताया अहम रास्ता‘BRICS किसी के खिलाफ नहीं’, बोले PM मोदी: ग्लोबल साउथ अब नियम पालन नहीं नियम बनाने वाला बने

PNB से कर्ज लेना हुआ महंगा

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 4:07 PM IST

सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने कोष की सीमांत लागत आधारित ऋण दरों (एमसीएलआर) में 0.05 प्रतिशत की वृद्धि की है। बैंक के अनुसार सभी अवधि वाले कर्ज पर लागू होने वाली यह वृद्धि एक सितंबर से प्रभावी हो जाएगी। पीएनबी ने बुधवार को शेयर बाजार को बताया कि एक साल की अवधि के लिये एमीसीएलआर अब 7.70 प्रतिशत होगी जो पहले 7.65 प्रतिशत थी। 
ज्यादातर उपभोक्ता कर्ज इसी से जुड़ा होता है। वहीं, तीन साल की अवधि के लिए एमसीएलआर अब आठ प्रतिशत होगी। इसमें भी 0.05 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। इसके अलावा एक माह, तीन माह और छह माह की अवधि वाले ऋण पर ब्याज दर अब 7.10 से 7.40 प्रतिशत के दायरे में होगी।
एक दिन की अवधि पर एमसीएलआर सात प्रतिशत के मुकाबले 7.05 प्रतिशत होगी। उल्लेखनीय है कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा नीतिगत दर में वृद्धि के बाद इस महीने की शुरुआत में पीएनबी ने रीपो से जुड़ी ऋण दर को 0.50 प्रतिशत बढ़ाकर 7.90 प्रतिशत कर दिया था। 

Advertisement
First Published - August 31, 2022 | 8:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement